फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   घाटमपुर तहसील के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे

घाटमपुर तहसील के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे

Fri, 04 Jan 2019 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर तहसील के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे
घाटमपुर (कानपुर)। बिल्हौर तहसील के अधिवक्ताओं के समर्थन में घाटमपुर के वकीलों ने भी गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर कोई कामकाज नहीं किया। गुरुवार दोपहर में एक प्रतिनिधि मंडल के रूप में तहसील पहुंचे और निरीक्षण करने आए अपर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया। बता दें कि बिल्हौर तहसील के वकील एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

लायर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप सिंह परमार ने बताया कि घाटमपुर के अधिवक्ताओं ने बिल्हौर प्रकरण को लेकर प्रतिक्रिया जताई। बताया कि वहां के वकीलों के समर्थन में गुरुवार को घाटमपुर में भी सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। वहीं, दोपहर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामबाबू सचान की अगुवाई में तहसील पहुंचे। निरीक्षण करने आए एडीएम (वित्त एवं राजस्व) से वार्ता करने के साथ समस्याएं बताईं। इनमें घाटमपुर कस्बे में लगने वाले जाम की समस्या, तहसील में उप कोषागार की स्थापना की मांग और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में शिकायत की।
विज्ञापन

एडीएम से वार्ता करने और ज्ञापन देने वालों में कमलापति त्रिपाठी, भानुप्रताप सिंह, सुरेश सिंह, मो.अहमद सईद, लवलेश संखवार, आशुतोष पांडेय, हरीओम सिंह, अरुणेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, रामप्रकाश भदौरिया, मुकेश दीक्षित, अनूप तिवारी, राजेश यादव, मेवालाल, यदुनाथ सचान, नवीन कमल और देवेंद्र सिंह राना सहित अन्य वकील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed