फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   भाजपा सरकार अपराधियों को दे रही संरक्षण : पंकज

भाजपा सरकार अपराधियों को दे रही संरक्षण : पंकज

Tue, 25 Dec 2018 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार अपराधियों को दे रही संरक्षण : पंकज
भाजपा सरकार अपराधियों को दे रही संरक्षण : पंकज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यरों
चित्रकूट। प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था व अन्य मुद्दों को लेकर सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे व बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। तहसील परिसर में जुलूस सभा में तब्दील हो गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो गई है। भाजपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता है। पाठा के क ोलआदिवासियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया जाए। सभा के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया। जिसमें कहा गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदलहाल है। गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है। आगरा में छात्रा क ी हत्या करने वालों को सजा दिलाई जाए। जिला उपाध्यक्ष रामेंद्र गौतम ने कहा कि झूठे वादे करने वालों को सरकार सबक सिखाएंगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिथलेश गर्ग,जिला उपाध्यक्ष हीरालाल मिश्रा, नरेश सचान, नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, नीरू गुप्ता, राजकुमारी पटेल, चुनवाद प्रसाद, शशिक ांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस ने दिया ज्ञापन
चित्रकूट। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी आगरा शहर में छात्रा की हुई हत्या के मामले में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्णराज सिंह, सुशील श्रीवास्तव, गंगा सागर, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed