फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एक्सप्रेस - वे पर कारें टकराईं, चार घायल

एक्सप्रेस - वे पर कारें टकराईं, चार घायल

Sun, 08 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस - वे पर कारें टकराईं, चार घायल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

सौरिख। आगरा - लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ग्राम नगला विशुना के पास तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही दूसरी कार में टक्कर मार दी। टक्कर से कार हवा में उछलकर काफी दूर जाकर पलट गई। हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। दो घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। कार सवार घायल आगरा से चौथी की विदा कराकर कानपुर लौट रहे थे।


कानपुर के लाल बंगला निवासी एलविन एडीशन अपनी पत्नी विमीता, पुत्र अनुभव व परिवार की अर्पिता पुत्री अजमेर मसीह के साथ आगरा से लौट रहे थे। अर्पिता की बड़ी बहन श्रुति की चार अक्तूबर को आगरा से शादी हुई थी। उसकी चौथी की विदा कराने वह लोग परिवार के अन्य लोगों के साथ दो गाड़ियों से आगरा गए थे। रविवार की शाम करीब पांच बजे कानपुर लौटते समय जब वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला विशुना के पास पहुंचे तभी उनकी गाड़ी में पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी गाड़ी उछलकर डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार एलविन एडीशन, विमीता, अभिनव, अर्पिता घायल हो गए। हादसा होता देख कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। इस बीच गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख कार सवार गाड़ी छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने दुर्घटना करने वाली कार में तोड़-फोड़ कर दी। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालत गंभीर होने पर विमीता व अर्पिता को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एक्सप्रेस - वे पर कारें टकराईं, चार घायल
- दो की हालत गंभीर, कानपुर रेफर
- चौथी की विदा कराकर लौट रहे थे घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed