{"_id":"5942e01e4f1c1b96218b4957","slug":"161497554974-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद- रंजिश में वृद्ध की गोलीमार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद- रंजिश में वृद्ध की गोलीमार कर हत्या
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में रंजिश में वृद्ध की गोली मारकर हत्या
तहरीर पर कोटेदार पिता-पुत्र समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट
परिजनों का आरोप राशन न देने की शिकायत पर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। रंजिश में ग्रामीण वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एसपी ने मौके पर जांच पड़ताल की। मृतक के बेटे की तहरीर पर कोटेदार पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को हिरासत में लिया है।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरौर निवासी अवधेश सिंह का गांव के ही कोटेदार शिवप्रताप सिंह से राशन न बांटे जाने को लेकर विवाद चल रहा है। अवधेश ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने जिलाधिकारी रवींद्र कुमार से कोटेदार के खिलाफ शिकायत की थी। इससे वह रंजिश मानने लगा था। बुधवार की रात अवधेश सिंह के पिता छविनाथ सिंह चौहान (65) घर के बाहर लेटे थे। रात करीब 12 बजे जानवरों का शोरगुल सुनकर छविनाथ घर के पास ही इधर-उधर देखने लगे। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान कोटेदार और उसके परिवार वालाें ने छविनाथ को घेर लिया और गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर अवधेश और अन्य परिजन घर से बाहर निकाल आए। तब तक हमलावर भाग गए थे। परिजन घायल को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टर ने छविनाथ को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सुदीप मिश्रा मौके पर पहुंचे। रात में ही एसपी दयानंद मिश्र भी गांव पहुंचे और पूछताछ की। गुरुवार को मृतक के बेटे की तहरीर पर कोटेदार शिवप्रताप, भाई रामप्रताप, बेटा अरविंद पुत्र शिवप्रताप और पिता रामनिवास के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी सुदीप मिश्रा ने बताया कि फिलहाल तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर छानबीन की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।