{"_id":"594034b04f1c1ba50a8b46e1","slug":"161497380016-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! निर्भय गुर्जर का भांजा दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! निर्भय गुर्जर का भांजा दे रहा धमकी
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब! निर्भय गुर्जर का भांजा दे रहा धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। प्लाट की नींव भरने पर दस्यु सम्राट रहे निर्भर गुर्जर का भांजा एक परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचा और एडीएम से गुहार लगाई है।
औरैया कोतवाली क्षेत्र के गांव पंहर निवासी दंपति इंद्राणी व गेंदालाल मंगलवार को अपने परिवार के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। एडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि उन्होंने एक प्लाट सत्तेशवर निवासी बीमा अग्रवाल पत्नी राधेमोहन से खरीदा था।
अब वह प्लाट की नींव भर रहे है तो निर्भय गुर्जर का भांजा रामवीर गुर्जर नींव नहीं भरने दे रहा है। नौ जून को जब वह नींव भरवा रहा था तो रामवीर आ गया और गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन
कहा कि अगर प्लाट की नींव भरी तो सबको जान से मार दूंगा। पीड़ित दंपति ने बताया कि धमकी से उसका परिवार डरा सहमा हुआ है। कोई घर से काम तक के लिए निकल रहा है। पीड़ित ने सुरक्षा की गुहार लगाकर प्लाट पर कब्जा दिलाए जाने की मांग की है।
एडीएम रामसेवक द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बताया कि कोई भी हो गलत होगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।