{"_id":"5d57e9628ebc3e89d77a720d","slug":"16-year-old-boy-found-dead-in-child-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय बालगृह में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालत में मौत से मचा हड़कंप, सुबह इस हाल में मिला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय बालगृह में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालत में मौत से मचा हड़कंप, सुबह इस हाल में मिला था
Sat, 17 Aug 2019 05:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 17 Aug 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
कानपुर के कल्याणपुर में स्थित राजकीय बाल गृह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कल्याणपुर में स्थित राजकीय बालगृह में चार माह से रह रहे 15 वर्षीय लड़के को शनिवार सुबह हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राजकीय बालगृह बालक के अधीक्षक कपूर चंद वर्मा ने बताया लड़का रात में कई बार बाथरूम गया था। कई बार बाथरूम जाने की वजह से केयर टेकर केसरी प्रसाद, ब्रजेंद्र दीक्षित और अशोक कुमार ने उसे टोका भी था।
विज्ञापन
सुबह लड़के के कमरे से कुछ आवाज आई तो केयर टेकर ने जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। लड़का जमीन पर गिरा था। आनन-फानन में कर्मचारी उसे हैलट अस्पताल के बालरोग विभाग में ले गए।
विज्ञापन
कुछ जांचों के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधीक्षक कपूर चंद वर्मा ने बताया बताया कि 27 मार्च 2019 को चाइल्ड लाइन के माध्यम से बालक को राजकीय बालगृह में रखा गया था।