फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1580 council schools will be digital

Kanpur News: डिजिटल होंगे 1580 परिषदीय स्कूल

Sat, 18 Nov 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 18 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
1580 council schools will be digital
कानपुर देहात। प्राथमिक शिक्षा को सरकार हाईटेक बनाने में जुटी है। इसके लेकर स्कूलों में शिक्षकों को टैबलेट दिए जा रहे हैं। पहले चरण में जिले के 10 ब्लॉक के 1580 परिषदीय स्कूलों को डिजिटल बनाया जाएगा। इन स्कूलों के 3024 शिक्षकों को टैबलेट दिए गए हैं। इससे शैक्षिक सूचनाओं को अप लाेड करने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई कराई जाएगी। इससे छात्रों को नवीनतम विषयों की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिले में प्राथमिक, कंपोजिट व जूनियर स्कूल मिलाकर 1920 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में करीब 1 लाख 73 हजार बच्चे पंजीकृत हैं, जो शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए छात्र संख्या के अनुसार शिक्षकों की तैनाती की गई है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में नौनिहालों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने व स्कूलों को डिजिटल लर्निंग से जोड़ने की योजना पर काम शुरू किया गया है। योजना के तहत सभी 1580 परिषदीय स्कूलों में कार्यरत प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक को टैबलेट दिया जा रहा है। जिन स्कूलों में एकल शिक्षक हैं, वहां पर एक टैबलेट दिया गया है। टैबलेट वितरित करने के बाद शिक्षकों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि वे इसका बेहतर प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन

------
टैबलेट मिलने के बाद यह होगा फायदा
टैबलेट मिलने के बाद शिक्षकों व विद्यार्थियों की बायोमीट्रिक विधि से उपस्थिति दर्ज होगी। इससे उपस्थिति के नाम पर हो रही गड़बड़ी पर अंकुश लग सकेगा। इतना ही नहीं, एमडीएम समेत अन्य योजनाओं की फीडिंग होगी तो सूचनाओं का भी आदान-प्रदान ऑनलाइन समय में होगा। इसके अतिरिक्त टैबलेट का प्रयोग शैक्षिक गुणवत्ता, पठन-पाठन का माहौल, तकनीकी दक्षता, डिजिटल लर्निंग, वोकेशनल शिक्षा को बढ़ावा देने में भी किया जाएगा। परिषदीय स्कूलों के डिजिटल होने के बाद शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




योजना के तहत पहले चरण में 1580 स्कूलों में कार्यरत 3024 शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। अधिकांश कंपोजिट, प्राथमिक स्कूलों में टैबलेट भेजे जा चुके हैं। जूनियर विद्यालयों में वितरण शेष रह गया है। शासन से जैसे ही टैबलेट मिलेंगे वहां भी दिए जाएंगे। टैबलेट के बाद नियमानुसार प्रयोग करते हुए योजना का पारदर्शी तरीके से प्रभावी कर शैक्षिक कार्य बेहतर बनाया जाएगा। - रिद्धि पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed