फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एनआरसी वार्ड में मासूम की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

एनआरसी वार्ड में मासूम की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 11 Jun 2019 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
एनआरसी वार्ड में मासूम की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
कानपुर देहात। जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में पिछले तीन दिनों से भर्ती मासूम की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस पर आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। डाक्टर के अनुसार, बच्ची को निमोनिया था। रात को उसकी हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

सिकंदरा निवासी नौशाद ने बताया कि उसका एक बेटा अली और एक बेटी गुलफ्शा है। छह माह पहले उसने परिवार के ही क्षमा पत्नी आसिफ की बेटी रानी (7 माह) को गोद लिया था। नौशाद ने बताया कि वह ट्रक चालक है। गुरुवार को वह ट्रक लेकर पटना गया और रविवार को वहां से लौटा। वहीं, 8 जून को रानी को पेट में दर्द होने पर पत्नी परवीन ने उसे जिला अस्पताल के एनआरसी वार्ड में भर्ती कराया। रविवार की देर शाम वह जिला अस्पताल गया। उस वक्त रानी की हालत में सुधार था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि रविवार की रात कोई डाक्टर और कर्मचारी रानी को देखने नहीं आया, जिससे सुबह अचानक उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। वार्ड में मौजूद स्टाफ नर्स ने उसे बाहर से दवा लाने के लिए कहा। जब तक वह दवा लेकर आया, तब तक रानी की मौत हो चुकी थी। इसकी खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर उपचार में लापरवाही व गलत दवा देने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेकर अस्पताल प्रबंधन को सख्त हिदायत दी। वहीं, परिजनों को शांत करा मामले की जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस, डा. आरए मिर्जा ने बताया कि बच्ची को निमोनिया था और उसका वजन भी काफी कम था। हालत गंभीर होने पर परिजनों को रेफर कराने के लिए कहा गया था, लेकिन परिजनों ने इसमें असमर्थता जाहिर की थी ।

एसडीएम सदर, आनंद कुमार सिंह ने कहा कि बच्ची के परिजनों से बात की गई थी, सीएमएस से रिपोर्ट तलब की जाएगी, लापरवाही उजागर होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed