फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   योजनाओं की फीडिंग न करने पर सीडीओ खफा

योजनाओं की फीडिंग न करने पर सीडीओ खफा

Thu, 11 Apr 2019 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
योजनाओं की फीडिंग न करने पर सीडीओ खफा
कानपुर देहात। विकास भवन में सीडीओ ने बुधवार को सभी ब्लाक के एडीओ पंचायत के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसमें प्रिया साफ्ट (पंचायत विभाग के साफ्टवेयर) फीडिंग न कराने, जियो टैगिंग आदि कार्यों में लापरवाही करने वाले एडीओ को चेतावनी दी तथा कार्ययोजना की फीडिंग व अन्य लंबित फीडिंग कार्य को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



समीक्षा बैठक में सीडीओ जोगिंदर सिंह ने सबसे पहले प्रिया साफ्ट फीडिंग पर चर्चा की। जिसमें अकबरपुर, अमरौधा, मैथा व रसूलाबाद के अलावा अन्य ब्लाकों ने फीडिंग का कार्य पूरा नहीं कराया। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जता एक सप्ताह में फीडिंग कराने का निर्देश दिया। इसके बाद वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना की फीडिंग की समीक्षा की। जिसमें अकबरपुर ब्लाक की 59 ग्राम पंचायतों में 34, अमरौधा में 73 में 47, डेरापुर में 55 में 33, झींझक की 48 में 27, मैथा की 74 में 31, मलासा में 65 में 53, रसूलाबाद में 91 में 38, संदलपुर में 57 में 19 व सरवनखेड़ा में 58 ग्राम पंचायतों में केवल 38 ने फीडिंग कराई है। कार्ययोजना की फीडिंग के मामले में राजपुर ब्लाक से बेहतर काम किया। 69 ग्राम पंचायतों में 59 ने कार्ययोजना की फीडिंग करा दी है। जियो टैंगिग, शौचालय निर्माण की समीक्षा में लापरवाही उजागर होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने हर हाल में लंबित कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरा करने के लिए कहा। अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी। समीक्षा बैठक के बाद लोक सभा चुनाव को लेकर सुरक्षाबलों के ठहरने वाले स्थानों में शौचालय, बाथरूम, भोजन, बिजली आदि व्यवस्थाओं की तैयारी पर चर्चा की। उन्होंने इसमें लापरवाही न किए जाने की हिदायद दी। बैठक के दौरान पीडी शिवशंकर पांडेय, डीपीआरओ शिवशंकर सिंह समेत सभी एडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed