फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अंबेडकर प्रतिमा की उंगली टूटने पर हंगामा

अंबेडकर प्रतिमा की उंगली टूटने पर हंगामा

Sat, 30 Mar 2019 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकर प्रतिमा की उंगली टूटने पर हंगामा

विज्ञापन
रूरा। नौरंगाबाद गांव में लगी अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीण कुछ शरारती तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने लाठियां पटककर हंगामी भीड़ को काबू में किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने ग्रामीणों को समझाकर प्रतिमा की मरम्मत कराई।

नौरंगाबाद गांव के कृष्ण गोपाल शुक्रवार सुबह अंबेडकर पार्क में टहलने गए थे। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा की उंगली क्षतिग्रस्त देख ग्रामीणों को खबर दी। कुछ ही देर में पार्क में गांव के लोग जमा हो गए। शरारती तत्वों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ एसओ रूरा आलोक सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बवाल की आशंका के चलते पीएसी भी बुला ली गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां पलटकर भीड़ को तितरबितर किया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद एसडीएम आनंद सिंह व सीओ अर्पित कपूर गांव पहुंचे और प्रतिमा की मरम्मत व चारों ओर लोहे की जाली लगवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। गांव के शिवशंकर, कृष्ण गोपोल, श्याम सुंदर, सर्वेश व नन्हू आदि ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया। एसडीएम ने बताया कि पार्क में बच्चे क्रिकेट खेलते हैं, गेंद लगने से अंगुली टूटनी की आशंका है। प्रतिमा की मरम्मत करवा दी गई है, जल्द ही जाली भी लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





अंबेडकर प्रतिमा की उंगली टूटने पर हंगामा
पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को तितरबितर किया
क्रासर
एसडीएम ने प्रतिमा की मरम्मत कराई, जाली लगवाने का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो

फोटो संख्या-29 एकेबीपी-4 नौरंगाबाद गांव के लोगों को सीओ ने समझाकर शांत किया।
फोटो संख्या-29 एकेबीपी-5 गांव में तैनात पुलिस बल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed