{"_id":"5c9bd679bdec2213fe5d2eec","slug":"155371694013-dehat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये की हाईमास्क सोलर लाइटें शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपये की हाईमास्क सोलर लाइटें शोपीस
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। नगर पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों और जीटी रोड, ककवन रोड से आवगमन करने वाले राहगीरों को बिजली न आने पर रात के समय होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए करीब दो साल पहले एक दर्जन छोटी बड़ी हाईमास्क सोलर लाइट प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर लगवाई गईं थी, लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों की अनदेखी और सोलर लाइट की सप्लाई करने वाली कार्यदाई संस्था की ढिलाई के कारण धीरे-धीरे सभी लाइट शोपीस बन गईं।
कस्बे में नगर पालिका चौराहे, जीटी रोड पर दो, ककवन रोड चौराहे पर एक, पार्क में एक, स्टेशन पर दो, कोतवालेश्वर मंदिर में एक, मुरादनगर में एक, पुराने बस स्टाप पर एक और बस्ती में कई स्थानों पर करीब 25 लाख रुपये खर्च कर लगाई गईं हाईमास्क सोलर लाइट शोपीस बन गई हैं। सभासद जीशान अंसारी, चांद आलम, मनोज कटियार ने नगर पालिका कर्मियों पर शिकायत के बाद भी खराब हाईमास्क सोलर लाइट को दुरुस्त न कराने का आरोप लगाया। वहीं पूर्व सभासद दिनेश पांडे, हरीश द्विवेदी टोनी, संदीप अवस्थी, लाले खान ने सोलर लाइट खरीद में हुई घपलेबाजी पर उप जिलाधिकारी बिल्हौर और जिलाधिकारी कानपुर नगर के साथ ही उप्र वैकल्पिक ऊर्जा विभाग से जांच कराने की मांग की है। उधर, नगर पालिका बिल्हौर के अधिशाषी अधिकारी विवेक कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सोलर लाइट खराब होने की कोई जानकारी उन्हें न तो कार्यालय कर्मियों ने दी और न ही सभासदों ने। इस संबंध में ईओ बिल्हौर ने नगर पालिका लाइनमैन मुखतार को बुलाकर पूछा तो गोलमोल जबाब सुनकर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने 24 घंटे के अंदर सौर ऊर्जा लाइट लगाने वाली कार्यदाई संस्था के प्रमुख को कार्यालय तलब कर एक सप्ताह में लाइट चालू कराने का भरोसा दिया है।