{"_id":"5c992e52bdec22143a67ebd1","slug":"15535428231814-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी टीम ने कार से बरामद किए 14 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओजी टीम ने कार से बरामद किए 14 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रनियां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के किशरवल मोड़ के पास एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यापारी की कार से लाखों की नगदी सहित हिरासत में लिया है। टीम की सूचना पर पहुंचे आयकर अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू की है, जबकि व्यापारियों से रनियां चौकी में पूछतांछ चल रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का माना जा रहा है।
मैथा के सरैयां लालपुर निवासी व्यापारी प्रमोद सेंगर कार चालक महेंद्र कुमार के साथ सोमवार शाम कार से नगदी लेकर कानपुर से झांसी की ओर जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी मनोज कुमार रघुवंशी ने टीम के साथ किशरवल मोड़ के पास कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान कार से टीम ने 14 लाख रुपए की नगदी बरामद की। वहीं दोनों को हिरासत में लेकर पूछतांछ जारी की गई है।
एसओजी प्रभारी ने बताया कि मामले की सूचना आयकर विभाग की असिटेंट कमिश्नर विजय सिंह, एसडीएम आनंद कुमार सिंह व सीओ सदर अर्पित कपूर को दी गई। मौके पर पहुंचे कमिश्नर ने मामले की छानबीन शुरू की है। कमिश्नर ने बताया कि एसओजी टीम ने कार से चौदह लाख रुपये बरामद कर कार से दो लोगों को हिरासत लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। व्यापारी प्रमोद सेंगर ने बताया कि वह चूनी चोकर का थोक व फुटकर विक्रेता है। मैथा में दुकान भी है। सोमवार को वह उधारी का रुपया वसूलकर जा रहा था। हालांकि व्यापारी के पास से उधारी वसूली के कोई अभिलेख नहीं मिल सके हैं। साक्ष्य न देने पर मामले को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। एसओजी प्रभारी ने बताया कि व्यापारी के पास से प्राप्त नगदी को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसओजी ने कार से बरामद किए 14 लाख रुपये
प्रारंभिक जांच में व्यापारी के पास नहीं मिले दस्तावेज
जांच में जुटे आयकर अधिकारी व टीम
फोटो संख्या 25 एकेबीपी13- नगदी के साथ पुलिस हिरासत में व्यापारी