फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   डॉ. रामशंकर को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

डॉ. रामशंकर को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

Tue, 26 Mar 2019 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
डॉ. रामशंकर को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

विज्ञापन
शिवली। संस्कृत के विद्वान डॉ. रमाशंकर अवस्थी को राष्ट्रपति के लिए नामित किया गया। संस्कृत की उनकी प्रसिद्ध रचनाओं के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 4 अप्रैल को उन्हें सम्मानित करेंगे।

औनहां बड़ा गांव निवासी डा. रामशंकर अवस्थी काशीपुर इंटर कालेज से अवकाश प्राप्त शिक्षक हैं। उन्होंने संस्कृत और हिंदी में 28 खंडकाव्य, महाकाव्य, नाटक मुक्तक आदि लिखे हैं। संस्कृत में उनके महाकाव्य कारगिल युद्धम, वनदेवी और संस्कृत के खंडकाव्य सूर्य सेना अजीबाई, रात्रि गमिष्यति बहुत प्रसिद्ध हैं। इन रचनाओं के लिए उन्हें बाणभट्ट, संस्कृत साहित्य, तुलसी और बाल्मीकि पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन


डॉ. अवस्थी को राष्ट्रपति पुरस्कार देने की सूचना राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के कुल सचिव प्रो. एस सुभ्रमण्यम शर्मा ने पत्र से दी है। इसमें बताया गया है कि दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित अशोक होटल में पुरस्कार समारोह होगा। समारोह में संस्कृत और अन्य भाषाओं में प्रसिद्ध रचनाएं लिखने वाले विद्धानों को पुरस्कृत किया जाएगा। ये पुरस्कार वर्ष 2016 से 18 तक की रचनाओं के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. रामशंकर को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार
संस्कृत में कई महाकाव्य और खंडकाव्यों की रचना की है
चार अप्रैल को होटल अशोका में होगा पुरस्कार समारोह
अमर उजाला ब्यूरो

फोटो संख्या-25एकेबीपी-7 पं रामशंकर अवस्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed