{"_id":"5c8d5414bdec22146a72c971","slug":"15527660614-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से गल्ला व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से गल्ला व्यापारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। कानपुर के अस्पताल में भर्ती पिता को देखकर लौट रहे गल्ला व्यापारी की कार में शनिवार सुबह असालतगंज के पास तेज कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी की मौत हो गई और उनका औरैया निवासी भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
उसरी गांव के सेवानिवृत्त फौजी राजेश सिंह गौर (38) गांव में गल्ले (अनाज) का कारोबार करते थे। भाजपा कार्यकर्ता राजेश के पिता छत्रपाल सिंह कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार को वह पिता को देखने अस्पताल गए थे। शनिवार सुबह वहां से कार से घर लौट रहे थे। राजेश के साथ औरैया के सबलपुर थाना अजीतमल निवासी भांजा राजन भी था। असालतगंज के समीप इटैली मोड़ पर रसूलाबाद की ओर से आ रहे कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ अमित सक्सेना ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। राजन को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना पर राजेश की मां कांति देवी, पत्नी अन्नू, पुत्र सानू, पुत्री शैली, भाई अवधेश, पिंटू, दिनेश, बहन सुदेशा अस्पताल पहुंचे। सभी का रो-रोकर बेहाल हाल था। पुलिस ने बताया कि कार में एयर बैग लगा था, हादसे के वक्त एयरबैग न खुलने से चालक की जान चली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन था। राजेश को भी इसमें जाना था। सम्मेलन शुरू होने से पहले विस्तारक संदीप दुबे को राजेश की मौत की खबर मिली। हादसे में कार्यकर्ता की मौत के कारण संदीप ने कार्यकर्ता सम्मेलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से गल्ला व्यापारी की मौत
कानपुर के अस्पताल में भर्ती पिता को देखकर कार से लौट रहे थे
क्रासर
हादसे में औरैया निवासी भांजा गंभीर रूप से घायल
फोटो संख्या 16एकेबीपी07- मृतक राजेश सिंह गौर का फाइल फोटो
फोटो संख्या 16एकेबीपी08- युवक की मौत पर बिलखते परिजन
फोटो संख्या 16एकेबीपी09- घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार