फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आपूर्ति ठप रहने से कस्बाई इलाकों में बंद रही जलापूर्ति

आपूर्ति ठप रहने से कस्बाई इलाकों में बंद रही जलापूर्ति

Mon, 04 Mar 2019 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
आपूर्ति ठप रहने से कस्बाई इलाकों में बंद रही जलापूर्ति

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। औद्योगिक क्षेत्र जैनपुर में हाईटेंशन लाइन के तार बदलने को लेकर रविवार सुबह दस बजे बंद की गई विद्युत आपूर्ति देर शाम दस बजे तक शुरु नहीं हो सकी जबकि विभाग ने 5 बजे आपूर्ति शुुरु करने की बात कही थी। पूरे दिन बिजली गायब रहने से इनवर्टर जवाब दे गए। कस्बाई इलाकों में जलापूर्ति ठप हो गई। घरों में पानी की किल्लत हो गई।

27 फरवरी की रात जैनपुर में हाइवे पर पेट्रोल भरे टैंकर में आग लग गई थी। आग की लपटों की चपेट में आकर ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। उन्हें बदलने के लिए विभाग ने रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जैनपुर, अकबरपुर व रूरा की आपूर्ति बाधित होने की सूचना दी थी। सुबह निर्धारित समय में आपूर्ति बंद कर दी गई इसके बाद दे रात तक बिजली नहीं आई। घरों में लगे इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए। विद्युत उपकरण बंद हो गए। बिजली न मिलने से अकबरपुर, रूरा नगरीय क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन



वहीं घरों में लगे सबर्मसिबल न चल पाने से पानी की किल्लत हो गई। शाम होते ही लोग बिजली की आने की जानकारी को लेकर अकबरपुर सबस्टेशन में फोन करना शुरु कर दिया इससे तंग आकर एसएसएओ ने अपना फोन बंद कर लिया। लाइन की मरम्मत का कार्य देर रात तक विद्युत कर्मी करते रहे। विद्युत कर्मी 5 बजे के बाद थोड़ी देर में लाइट आने का भरोसा लोगों को फोन पर देते रहे यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि लाइन में काम बढ़ गया है जिससे देर रात आपूर्ति शुरु हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आपूर्ति ठप रहने से कस्बाई इलाकों में बंद रही जलापूर्ति
-हाईटेंशन लाइन में तार बदलने को लेकर सुबह 10 बजे से गुल रही बिजली
-देर रात तक बिजली आने की जानकारी के लिए लोग करते रहे फोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed