{"_id":"5c7c257fbdec224ca34921a7","slug":"15516400327-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें लेट होने पर झींझक स्टेशन में यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें लेट होने पर झींझक स्टेशन में यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झींझक। रविवार को दिल्ली हावड़ा रेल रूट के झींझक स्टेशन पर ठहराव वाली अप व डाउन की ट्रेनें घंटो बिलंबित होने से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। इससे गुस्साये यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया। स्टेशन कर्मियों ने उन्हें समझा कर शांत कराया।
दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के झींझक स्टेशन पर ठहराव वाली अप की कानपुर टूंडला मेमो दो घंटे, मुरी एक्सप्रेस 3 घंटे विलंबित रही जबकि महानंदा एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। इसी तरह डाउन की गोमती एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस,आगरा-लखनऊ इंटर सिटी एक्सप्रेस व गजियाबाद-कानपुर साप्ताहिक मेमों भी निरस्त कर दी गई। वहीं डाउन की शिकोहाबाद-कानपुर मेमों 30मिनट, मुरी एक्सप्रेस 2 घंटा, टूंडला कानपुर मेमो एक घंटा, शाम को टूंडला कानपुर जाने वाली मेमो 2 घंटा विलंबित रहीं। ट्रेनों के विलंबित होने व रद्द होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इससे आक्रोशित कुछ यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरु कर दिया। स्टेशन कर्मियो ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। स्टेशन पर मौजूद झींझक के विनय सिंह, सौरभ, लगरथा के नरेंद्र, शाहपुर के जितेंद्र सिंह आदि ने बताया की इटावा की तरफ जाने के लिए स्टेशन आया था। ट्रेने विलंबित होने के कारण उन्हे समस्या का सामना करना पड़ा। स्टेशन मास्टर राजेन्द्र मीणा ने बताया कि अप व डाउन की सभी ट्रेने विलंबित थी। अप के प्लेटफार्म पर कुछ लोग हो-हल्ला कर रहे थे उन्हें शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन
ट्रेनें लेट होने पर झींझक स्टेशन में यात्रियों ने किया हंगामा
अप व डाउन दोनों ट्रैक पर रुकने वाली ट्रेन हुईं लेट
फोटो संख्या 03एकेबीपी9- झींझक स्टेशन पर ट्रेनो के इंतजार में भटकते यात्री।