फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बटन दबाकर सांसद ने किया 136 सड़कों का शिलन्यास

बटन दबाकर सांसद ने किया 136 सड़कों का शिलन्यास

Mon, 04 Mar 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बटन दबाकर सांसद ने किया 136 सड़कों का शिलन्यास

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। रविवार को माती स्थित सर्किट हाउस में समारोह आयोजित कर 136 मार्गों का शिलन्यास व 18 सड़कों का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे अकबरपुर सांसद ने बटन दबाकर शिलालेखों अनावरण किया। उन्होंने कहाकि सरकार हर गांव को मुख्य मार्ग से जोडने के लिए प्रयासरत है।

लोक सभा चुनाव से पहले सरकार विकास कार्यों के शिलन्यास कराने की कवायद में लगी है। रविवार को माती स्थित सर्किट हाउस में सड़कों के शिलन्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद देवेंद्र ङ्क्षसह भोले ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर गांव तक सड़क हो इसके लिए सरकार भारी भरकम बजट आवंटित कर रही है। वहीं अब सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। उन्होंने रसूलाबाद में 75, डेरापुर में 2, झींझक में 1, राजपुर में 4, संदलपुर में 7, अकबरपुर में 15, मैथा में 4, सरवनखेड़ा में 8, अमरौधा में 17 व मलासा ब्लाक में 3 संपर्क मार्गों का शिलन्यास बटन दबाकर किया। सभी दस ब्लाकों में मिलाकर 136 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। वहीं रसूलाबाद ब्लाक में 6, अकबरपुर में 3, मैथा में 1, अमरौधा व मलासा ब्लाक में 4-4 मार्गों का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन


एमएलसी अरूण पाठक ने कहा कि विकास के लिए सड़क होना जरूरी है। जब हर गांव तक सड़क होगी तो ग्रामीणों को आवागन में असुविधा नहीं होगी। सरकार का मकसद है कि हर गांव को सड़क तक जोड़ कर उन्हें आवागमन में सहूलियत दी जाए। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने बताया कि पिछले सरकार में स्वीकृत 70 सड़कों के लिए धन जारी न होने से काम बंद था लेकिन अब सरकार ने उनके लिए धन जारी करने की हरी झंडी दे दी है। जिससे उन सड़कों पर काम शुरु कराया जाएगा। इसके साथ जिले की 136 सड़कों का शिलन्यास किया गया है। इस दौरान रसूलाबाद से भाजपा विधायक निर्मला संखवार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड प्रथम भगवानदास, रामप्रकाश प्रजापति, सौरभ मिश्रा, जितेंद्र गुड्डन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





बटन दबाकर सांसद ने किया 136 सड़कों का शिलन्यास
18 सड़कों का किया गया लोकार्पण
-सर्किट हाउस में आयोजित किया गया था समारोह
फोटो संख्या-03 एकेबीपी-25 माती सर्किट हाउस में सड़कों का शिलन्यास करते सांसद देवेंद्र ङ्क्षसह भोलेे, मौजूद विधायक निर्मला संखवार, एमएलसी अरूण पाठक आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed