{"_id":"61dc8b6f74f0922d436fa95c","slug":"1528-frontline-workers-got-booster-dose-akbarpur-news-knp6746552179","type":"story","status":"publish","title_hn":"1528 फ्रंटलाइन वर्करों को लगा बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1528 फ्रंटलाइन वर्करों को लगा बूस्टर डोज
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बूस्टर डोज के लिए पंजीकरण कराते पुलिस कर्मी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जनपद में सोमवार से फ्रंटलाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगना शुरू हो गया। पहले दिन 1528 लोगों ने डोज लगवाई।
पुलिस लाइन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर पंजीकरण किया गया। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने डोज लगवाई। एक महिला पुलिसकर्मी अपना आईडी कार्ड लेकर नहीं पहुंची तो स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे वापस कर दिया। वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. एमके जतारया ने जिला अस्पताल में डोज लगवाई। डेरापुर थाने में 55 पुलिस व 20 स्वास्थ्यकर्मियों को मिलाकर 75 लोगों को डोज लगाई गई। चिकित्साप्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि दूसरी डोज के नौ माह बाद ही बूस्टर डोज लगाई जा सकती है। रसूलाबाद थाना सहित अन्य जगहों पर बूस्टर डोज लगाई गई।
बुजुर्गों को नहीं लग सकी बूस्टर डोज
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि सोमवार से गंभीर बीमारी से जूझ रहे बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगनी थी। फ्रंट लाइन वर्करों का भी वैक्सीनेशन होने से स्टाफ व्यस्त रहा। इससे बुुजुर्गों को डोज नहीं लग सकी।