फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   13 मार्च - पुखरायां (दसवीं फाइल):

13 मार्च - पुखरायां (दसवीं फाइल):

Wed, 14 Mar 2018 12:59 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
13 मार्च - पुखरायां (दसवीं फाइल):
परीक्षाओं की क्रास चेकिंग में दौड़ते रहे एनपीआरसी
विज्ञापन


पुखरायां। विकासखंड अमरौधा के परिषदीय विद्यालयों में संचालित परीक्षाओं के दूसरे दिन मंगलवार को भी क्रास चेकिंग जारी रही। प्रथम पाली में लिखित और द्वितीय पाली में मौखिक परीक्षाएं संपन्न कराईं गई। इस दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।

नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए दूसरे दिन मंगलवार को क्रास चेकिंग जारी रही। एनपीआरसी लता अग्निहोत्री और मधुरानी ने नगर पंचायत अमरौधा के प्राथमिक विद्यालय प्रथम, द्वितीय और कन्या जूनियर की द्वितीय पाली की परीक्षाओं में मौखिक प्रश्न पूछे। वहीं मूसानगर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम, द्वितीय, पत्तेपुर और सूरजपुर विद्यालयों का दौरा किया। इसी तरह रैगवां, कुसरजापुर और अहरौलीशेख विद्यालयों का दौरा कर एनपीआरसी विमल कुमार सचान, राजेंद्र बाबू ने द्वितीय पाली की मौखिक परीक्षाएं संपन्न कराईं। पिपरी, करियापुर में एनपीआरसी दिनेश यादव, मुहम्मद नसीम ने परीक्षाएं कराईं। सहायक समन्वयक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पंजीकृत छात्रों के अनुरूप सभी विद्यालयों में प्रश्न पत्र उपलब्ध कराये जा रहे। नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए पांच टीमें गठित की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed