{"_id":"5c2e583bbdec2256e1301b4b","slug":"151546541115-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का एरियर भुगतान न होने पर सीडीओ खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का एरियर भुगतान न होने पर सीडीओ खफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दुबे ने गुरुवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। इसमें शिक्षकों के एरियर भुगतान न होने पर अफसरों से नाराजगी जताई। उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर अफसरों को फटकार लगाई।
सीडीओ ने विकास भवन स्थित कार्यालय में गुरुवार शाम को बीएसए, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, डीसी बालिका शिक्षा, वित्त एवं लेखाधिकारी के साथ बैठक कर शिक्षकों के एरियर भुगतान, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व अन्य सभी भुगतानों के संबंध में समीक्षा की। इसमें मई 2018 में नियुक्त होने वाले शिक्षकों में आठ शिक्षकों का एरियर भुगतान न होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में डेढ़ हजार से अधिक शिक्षकों के सातवें वेतन के अवशेष व बोनस और कई शिक्षकों का व्यक्तिगत वेतन एरियर संबंधी बिल लंबित पड़े हैं। इनका अभी तक निस्तारण न होने से भुगतान नहीं हुुआ है। इसको लेकर सीडीओ ने अधिकारियों को चेतावनी दी है। सरकारी योजनाओं का ठीक से क्रियान्वयन न करने पर भी नाराजगी जताई।
सीडीओ ने बताया कि शिक्षकों के एरियर व अन्य सभी प्रकार के भुगतान की स्थिति संबंधी समीक्षा की है। 15 जनवरी तक मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में एरियर, वेतन व अन्य भुगतानों में जो लेटलतीफी होती है। उसमें जल्द सुधार कराया जाएगा।