फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   150 room Taj Hotel will be built on the land of JK Cotton Mill, two restaurants and Spa will be available

UP: जेके कॉटन मिल की जमीन पर बनेगा 150 कमरों का ताज होटल, दो रेस्टोरेंट-वेलनेस सर्किल स्पा की होगी सुविधा

Wed, 26 Jun 2024 09:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Jun 2024 09:20 AM IST
सार

Kanpur News: देश के स्मार्ट शहरों में कानपुर का शामिल होना, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की प्रगति आतिथ्य परिदृश्य को बढ़ावा दे रही है। इस होटल में पूरे दिन भोजन, दो विशेष रेस्टोरेंट और वेलनेस सर्किल स्पा की सुविधा होगी।

विज्ञापन
150 room Taj Hotel will be built on the land of JK Cotton Mill, two restaurants and Spa will be available
पुनीत छतवाल, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएचसी एल और मनीष मानसिंगका सीईओ जेके अर्बनस्क - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में होटल उद्योग में नई शुरुआत होने जा रही है। देश की सबसे बड़ी आतिथ्य कंपनी ताज कालपी रोड पर स्थित जेके कॉटन मिल की जमीन पर 150 कमरों का होटल बनाने जा रही है। फाइव स्टार इस होटल के लिए जेके अर्बनस्केप्स और ताज की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) के बीच अनुबंध हुआ है।

विज्ञापन

इसके साथ ही जमीन के नक्शे का प्रस्ताव भी प्रदेश सरकार को भेज दिया गया है। यह होटल एक ग्रीनफील्ड परियोजना है। दिल्ली में हुए समझौते के दौरान आईएचसीएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत छतवाल ने कहा कि देश के स्मार्ट शहरों में कानपुर का शामिल होना, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की प्रगति आतिथ्य परिदृश्य को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन

इस होटल के लिए जेके अर्बनस्केप्स के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है। इस होटल में पूरे दिन भोजन, दो विशेष रेस्टोरेंट और वेलनेस सर्किल स्पा की सुविधा होगी। इसके अलावा 10 हजार वर्ग फीट से अधिक जगह भोज स्थल के लिए आरक्षित रहेगी। वहीं जेके अर्बनस्केप्स डेवलपर्स लिमिटेड के चेयरमैन अभिषेक सिंहानिया ने कहा कानपुर में प्रतिष्ठित ताज ब्रांड लाने के लिए आईएचसीएल के साथ साझेदारी से वे बहुत उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएचसीएल के उत्तर प्रदेश में 26 होटल हो जाएंगे
यह होटल शहर के परिवर्तन का प्रतीक बनेगा। इस होटल के साथ ही आईएचसीएल के उत्तर प्रदेश में 26 होटल हो जाएंगे। इनमें से 13 निर्माणाधीन हैं। जेके अर्बनस्केप्स डेवलपर्स लिमिटेड जेके सिंहानिया परिवार के बड़े व्यवसाय का हिस्सा है। इसे पहले जेके कॉटन लिमिटेड नाम से जाना जाता था। अक्तूबर 1924 में एक इसे निजी इकाई के रूप में शामिल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed