फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   15 hours of electricity in three neighborhoods

Kanpur News: 15 घंटे गुल रही तीन मोहल्लों की बिजली

Tue, 28 Oct 2025 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
15 hours of electricity in three neighborhoods
इटावा। बीते दो दिनों से हो रही बारिश ने जिले के एक हिस्से की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। सोमवार को रात 10 बजे गुल हुई बिजली मंगलवार सुबह आठ बजे बहाल हो पाई। इस बीच फिर से 33केवी लाइन में फाल्ट होने से पूरे बिजली घर की आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में करीब 15 घंटे से अधिक समय तक बिजली की समस्या बने रहने से क्षेत्रीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के रामलीला बिजली घर से संबंधित क्षेत्र एकता काॅलोनी, न्यू एकता काॅलाेनी, विकास काॅलोनी सहित अन्य मोहल्लों की बिजली आपूर्ति सोमवार रात करीब 10 बजे ठप हो गई। लोगों ने पूरी रात बिना बिजली के रात बिताई। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति सही ढंग से बहाल हो पाई। दोपहर के समय 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने पर रामलीला बिजली घर की पूरी सप्लाई ठप हो गई, जिससे पांचों फीडर बंद हो गए। करीब पांच घंटे बाद दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति सही ढंग से चालू हो पाई। जेई शिवम कुमार ने बताया कि लाइन में फॉल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी, बारिश के चलते फॉल्ट को ठीक करने में थोड़ा समय लगा। हालांकि दोपहर बाद आपूर्ति करवा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed