{"_id":"5954083e4f1c1b6a778b4743","slug":"149867940217-dehat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलखरा गांव में किशोर ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलखरा गांव में किशोर ने लगाई फांसी
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिल्हौर। ककवन थाना क्षेत्र के मलखरा उठ्ठा गांव में बुधवार को सरवन के 16 वर्षीय एकलौते पुत्र हरिओम ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। सरवन वर्मा चौकीदार है। ग्रामीणों के अनुसार घटना के वक्त सरवन और उसकी पत्नी किसी कार्य से माती अकबरपुर गए थे, जबकि उसकी दो पुत्रियां संध्या व वैष्णवी बाजार से सब्जी खरीदने गई थीं, तभी हरिओम ने फांसी लगा ली। जब तक हरिओम को नीचे उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बिल्हौर और थानाध्यक्ष ककवन मौके पर पहुंचे और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
मलखरा गांव में किशोर ने लगाई फांसी
सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बिल्हौर और थानाध्यक्ष ककवन मौके पर पहुंचे और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
मलखरा गांव में किशोर ने लगाई फांसी