{"_id":"59346a004f1c1bd1118b45e1","slug":"149660724512-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे युवक के परिजनों ने सांसद पत्नी की गाड़ी रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे युवक के परिजनों ने सांसद पत्नी की गाड़ी रोकी
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। गंगा में नहाने के दौरान युवक के डूब जाने से आक्रोशित परिवार के लोगों ने रविवार की शाम पुल पर जाम लगा दिया। इस दौरान सांसद की पत्नी की गाड़ी को रोक ली।
शहर के गांव अमेठी जदीद निवासी मिथुन पुत्र मुश्ताक अपने दोस्तों के साथ रविवार की सुबह गंगा नहाने के लिए गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया। इसकी जानकारी दोस्तों ने परिवार के लोगों को दी। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर मिथुन की खोजबीन कराई। दोपहर तक उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस शांत होकर बैठ गई। इसके बाद शाम को मिथुन की पत्नी निशा बेगम के साथ परिवार के लोग पांचालघाट पुल पर पहुंच गए। यहां पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती का काफिला निकलने के बाद जैसे ही सांसद मुकेश राजपूत की पत्नी सौभाग्यवती की गाड़ी निकली। उसी समय परिवार के लोगाें ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और जाम लगा पुलिस के खिलाफ भड़ास निकाली। परिजनों ने आरोप लगाया कि गोताखोरों ने उनसे पैसे ले लिए लेकिन उसकी खोजबीन नहीं की। जाम लगाए जाने की जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन में पांचालघाट चौकी प्रभारी अंगद सिंह के अलावा अन्य फोर्स मौके पर आ गया। पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत कर सांसद की पत्नी की गाड़ी को वहां से निकलवाया। इस दौरान पुलिस ने आश्वासन दिया कि वह उसकी दोबारा से खोजबीन कराएंगे।
जाम लगा पुलिस के खिलाफ निकाली भड़ास
पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों को किया शांत