{"_id":"5933169e4f1c1b4e578b45fe","slug":"149652036111-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के आरोपी की गिरफ्तारी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप के आरोपी की गिरफ्तारी पर हंगामा
Updated Sun, 04 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झींझक।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्वा स्थित शंकरगंज मुहल्ले निवासी एक किशोरी ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर 9 युवकों के खिलाफ गैंगरेप, दलित एक्ट, बलवा आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस मामले में शुक्रवार की देर रात एक आरोपी की गिरफ्तारी होने पर तिरंगा संगठन की महिलाओं ने थाने पहुंचकर मुकदमे में फर्जी फंसाने का आरोप लगा कर हंगामा किया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
झींझक कस्बा के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि शौच जाते समय मोहर सिंह के खेत के पास मुहल्ले के अरुण, विजय, पुत्रगण ज्ञान सिंह, राहुल पुत्र रामसिंह शैलेंद्र पुत्र बलवीर एवं रमेश की पत्नी संजू ने एक राय होकर रोककर मुंह में रुमाल रखकर अर्ध बेहोशी की हालत में वैन में डालकर अज्ञात जगह पर बंधक बना शारीरिक शोषण करते रहे, और बाद में घर छोड़कर चले गए। बाद में उक्त लोग अपने साथियों मनि गुप्ता, किशन चिकवा, विशाल, अंकित ने जबरन घर में घुसकर दबोच लिया और सामूहिक बलात्कार का प्रयास करने लगे। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 25 अप्रैल 2017 को सभी 9 के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। शुक्रवार की रात मंगलपुर पुलिस ने आरोपी मनि गुप्ता को नहरपुल के पास से दबोच लिया। शनिवार को मंगलपुर थाने पहुंचे तिरंगा संगठन की कमांडर शालिनी ने साथियों के साथ थाना परिसर में हंगामा किया। कहा कि उसको फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस कर्मियों के समझाने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया। प्रभारी थानाध्यक्ष मंगलपुर राजकुमार ने बताया कि एक आरोपी की गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया है।
- सामाजिक संगठन की पदाधिकारी का आरोप है कि फर्जी मुकदमे में फंसाया गया