फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   लाखों की प्रिंसपल से ठगी में पांच फं से

लाखों की प्रिंसपल से ठगी में पांच फं से

Sat, 03 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
लाखों की प्रिंसपल से ठगी में पांच फं से
लाखों की प्रिंसपल से ठगी में पांच फं से
विज्ञापन


किशनपुर। थाना क्षेत्र के रारी गांव में प्रिंसपल के अपहरण के प्रयास और लाखों की ठगी करने की कोशिश में इलाहाबाद के पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की एक कार सीज की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

बता दे रारी गांव निवासी फूलचंद्र बेसिक शिक्षा विभाग के एक स्कूल में प्रधानाध्यपक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके पस 31 मई को कार व अपाचे बाइक से खेत समतल कुछ लोग आए थे। उन लोगों ने खेत समतल करने की बात कही थी। उसके डेढ़ बीघा खेत बराबर करने के एवज में पांच हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन


दोबारा शुक्रवार की दोपहर वह लोग पहुंचे। काम हो जाने की बात कही और खेत लिवा ले गए। वहीं एक व्यक्ति ने नौ लाख रुपयों की मांग की। सौदा पांच हजार में तय होने की बात कही तो नाराज होने लगे। वह लोग जबरदस्ती कार में घसीट में ले जाने लगे और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर गांव के तीरथ सिंह ग्रामीणों संग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी एक आरोपी की धरापकड़ी में सदरी छूट गई। जिसमें पीडब्ल्यूडी सरकारी ठेकेदार महेंद्र सिंह का बैच लगा था। उसकी सदरी से आधार कार्ड मिला जिसमें अजीज खान लिखा था। मौके से सभी आरोपी भाग निकले। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि घटना की खबर पर पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।

आरोपी कार समेत कस्बे से पकड़े गए। आरोपियों से पूछताछ में अपना परिचय अजीज खान निवासी मीरापट्टी थाना धूमनगंज इलाहाबाद बताया है। अजीज खान गिरोह का सरगना है। उसके साथ तीन असलम नाम के व्यक्ति, सलमान, विनोदा, मुमताज थे। इसमें अजीज खान बेटा असलम, सलमान अपाचे बाइक से थे।


वह दोनो भागने में कामयाब हो गए। यह लोग आर्टिका कार दो हजार रुपये किराए में लाए थे। कार इलाहाबाद के एक पुलिस कर्मी है। पुलिस कर्मी का बेटा मोहसीन चालक है। आरोपी अजीज खान से पूछताछ में पता चला है कि वह लोग इसी समतल करने के बहाने खेत मालिकों से बातचीत करते हैं। उनसे काम के बाद मनमानी रकम मांगते हैं। दबाव बनाकर जितनी भी रकम देने को लोग तैयार हो जाते हैं उसे लेकर फरार हो जाते हैं।

- जबरन दबाव बनाकर रुपये वसूल रहे थे,खेत समतल करने के बहाने से करते ठगी का धंधा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed