{"_id":"593300224f1c1bd2178b45b4","slug":"14965146052-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के बेटे ने की पोस्टमार्टम प्रभारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के बेटे ने की पोस्टमार्टम प्रभारी की हत्या
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रधान के बेटे ने की पोस्टमार्टम प्रभारी की हत्या
फतेहपुर। पोस्टमार्टम हाउस प्रभारी दिलीप सिंह उर्फ राजा साहब हत्याकांड के मामले में पुलिस ने शनिवार को साजिशकर्ता पोस्टमार्टम हाउस कर्मी श्रीलाल को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पचास हजार रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। सुपारी किलर एक प्रधान का बेटा है। वह भी जल्द गिरफ्त में होगा।
शहर के जुबली नगर मोहल्ला निवासी फार्मेसिस्ट दिलीप सिंह शुक्रवार की दोपहर ड्यूटी पर पोस्टमार्टम हाउस जा रहे थे। नउवाबाग से हाईवे के लिंक रोड पर सुमन शुक्ला के निर्माणाधीन मकान में हमलावर छिपे थे।
बाइक सवार दिलीप के आते ही इन्हें गोली मार दी थी। दिलीप ने मोबाइल पर घटना की सूचना कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी को दी थी। साथ ही पुलिस को पोस्टमार्टम हाउस में तैनात सफाई कर्मी श्रीलाल का हाथ होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने श्रीलाल को उठाकर रातभर पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में एसपी कवींद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम प्रभारी दिलीप सिंह पटेल और श्रीलाल के बीच लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था। इनके बीच कई बार झगड़ा हुआ था। एक दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसके बाद से ही श्रीलाल ने पोस्टमार्टम प्रभारी की हत्या करने की योजना बनाई थी।
उसने चार दिन पहले सनगांव प्रधानपति हाजी इफ्तेखार खान के बेटे मोईन को पचास हजार रुपये में हत्या की सुपारी दी। मोईन को श्रीलाल ने पोस्टमार्टम प्रभारी के आने जाने का रास्ता दिखाने के साथ ही पहचान भी कराई।
घटना के दिन मोईन अपने एक साथी व श्रीलाल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा था। पोस्टमार्टम प्रभारी दिलीप को मोईन ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों अलग-अलग बाइकों से भाग निकले थे। इनमें दिलीप ने श्रीलाल को पहचान लिया था। उन्होंनेे पुलिस को इस बारे में बताया था।
एसपी ने बताया कि खुलासे में कोतवाली सच्चिदानंद त्रिपाठी, स्वाट प्रभारी श्रीप्रकाश यादव, सर्विलांस प्रभारी राजेश सिंह, राधानगर चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह, हरिहरगंज चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ शामिल रहे।
- स्वीपर ने 50 हजार रुपये में तय किया था सौदा, चार दिन की गई रेकी, इसके बाद हुई वारदात