{"_id":"693dd3a777cb57113400d37d","slug":"146-lakh-names-deleted-from-panchayat-voter-list-duplicate-and-fake-voters-cleaned-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1358845-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पंचायत मतदाता सूची से 1.46 लाख नाम कटे, डुप्लीकेट और फर्जी वोटरों की हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पंचायत मतदाता सूची से 1.46 लाख नाम कटे, डुप्लीकेट और फर्जी वोटरों की हुई सफाई
विज्ञापन
कानपुर। पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची को शुद्ध और दोहरे वोटरों से मुक्त करने के लिए निर्वाचन आयोग ने जिले में अब तक का सबसे बड़ा मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया है। सत्यापन के बाद 1.46 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। ये नाम मृतक पाए गए, दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके थे या फिर एक से अधिक ग्राम पंचायतों में दर्ज थे। अब 23 दिसंबर को सूची का अनंतिम प्रकाशन होगा। 24 से 30 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी जाएंगी जिसके संशोधन के बाद छह फरवरी को फाइनल सूची का प्रकाशन होगा।
वर्ष 2021 में जिले की 590 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में करीब 12.53 लाख मतदाता दर्ज थे। पांच वर्षों में हुए बदलाव, मृत्यु, पलायन और दोहरे नाम के चलते मतदाता सूची शुद्धिकरण की गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं की पहचान की। सत्यापन के दौरान आधार के अंतिम चार अंक दर्ज करना अनिवार्य किया गया जो मतदाता दिए गए पते पर नहीं मिले या आधार विवरण उपलब्ध नहीं करा सके, उन्हें डुप्लीकेट मानते हुए सूची से बाहर कर दिया गया। वर्ष 2026 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव से पहले शुरू किए गए इस मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 1,78,151 नए मतदाता जोड़े गए। 24,546 मतदाताओं के नामों में संशोधन किया गया। 1,46,747 मतदाता हटाए गए (मृतक, स्थानांतरित या डुप्लीकेट)। इस प्रक्रिया के बाद जिले में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 12,84,460 हो गई है।
डुप्लीकेट पर विशेष नजर
निर्वाचन आयोग द्वारा संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जिलों को भेजी गई, जिसके बाद बीएलओ ने पंचायतों में स्थलीय सत्यापन तेज कर दिया। नाम, पिता का नाम और लिंग समान होने पर मतदाताओं को संदेहास्पद श्रेणी में रखा गया और मौके पर जाकर जांच की गई। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि एक व्यक्ति का नाम एक से अधिक ग्राम पंचायतों में दर्ज न रहे।
विज्ञापन
वर्जन-
जिले में कुल 1.46 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिया गया है। वहीं 1.78 लाख नए मतदाता भी जोड़े गए हैं। अब पंचायत के मतदाताओं की संख्या बढ़कर 12.84 लाख हो गई है। 23 दिसंबर को अनंतिम सूची का प्रकाशन होगा। - सुनील द्विवेदी, सहायक पंचायत निर्वाचन अधिकारी