{"_id":"5bb7b97d867a5507987d161e","slug":"141538767229-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंद नदी में लापता सपेरे का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंद नदी में लापता सपेरे का शव मिला
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक(कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना क्षेत्र के नौवनपुरवा गांव के पास गुरुवार की शाम रिंद नदी लापता सपेरे का शव शुक्रवार को इटाहा गांव के सामने मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सरदारपुरवा गांव निवासी सपेरा आजादनाथ (40) अपने भतीजे सुघरनाथ के साथ सांप पकड़ने के लिए दिबियापुर थाना के सूख गांव गया था। वहां से लौटने के दौरान नौवनपुरवा गांव के सामने रिंद नदी पार कर रहा था, तभी वह तेज बहाव की चपेट मे आ गया। पुलिस ने गोताखोर की मदद से उसे तलाश कर रही थी। करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसका शव आधा किमी. दूर नदी में इटाहा गांव के नजदीक तेरहवां कुंड से बरामद कर लिया। शव मिलते ही पत्नी सुनीता पुत्री पारूल (14) किशन (8) व शिवनाथ (5) बिलखने लगे। पुलिस ने फौती सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर तुलसीराम पांडेय ने बताया की गोताखोरों की मदद सपेरे का शव बरामद कर लिया गया है।