{"_id":"5bad2ec6867a557f240492a4","slug":"141538076358-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर ससुराली फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर ससुराली फरार
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसानगर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के अनंतरामपुर्वा में एक विवाहिता का सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। विवाहिता का खून से सना शव चारपाई के के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद से ससुरालीजन घर से फरार हो गए। मृतका के पिता ने ससुराली जनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति व चार अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सीओ ने महेंद्रपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष को वारदात का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के मढ़ेपुर निवासी मुक्ताप्रसाद ने बताया कि अपनी पुत्री खुशबू (25) की शादी जून 2012 में मूसानगर क्षेत्र के अनंतरामपुर्वा गांव निवासी बाबूसिंह यादव के पुत्र दीपक उर्फ दीपू से की थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार दानदहेज दिया था। शादी के के बाद से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन आए दिन प्रताड़ित करने लगे। पति दीपक शराब का लती था, जिससे घर में आए दिन झगड़ा होता था। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की रात पति-पत्नी व बच्चे घर के पिछवाड़े खुली जगह में सो गए। गुरुवार सुबह देखा गया कि खुशबू का खून से लथपथ शव पड़ा था। घर से ससुराली जन दोनों बच्चे समेत फरार थे। मृतका के सिर पर भारी व नुकीली चीज से वार किया गया है। विवाहिता के पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले देवर ने पुत्री के साथ मारपीट की थी। सूचना स्थानीय थाने को दी गई थी। सीओ महेंद्रपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।