फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   12 लेखपाल निलंबित, 60 को बर्खास्तगी की चेतावनी

12 लेखपाल निलंबित, 60 को बर्खास्तगी की चेतावनी

Sat, 14 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
12 लेखपाल निलंबित, 60 को बर्खास्तगी की चेतावनी
कानपुर देहात। शासन के निर्देश के बाद भी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को अकबरपुर, डेरापुर मैथा व रसूलाबाद में मिलाकर 13 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि, 60 प्रशिक्षु लेखपालों को बर्खास्तगी की चेतावनी दी गई है। इसके बावजूद भी लेखपाल कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन

शासन ने लेखपालों को हड़ताल खत्म करने व छह माह तक कोई हड़ताल प्रतिबंधित कर दी थी। लेखपालों की हड़ताल से इस समय सबसे महत्वपूर्ण आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों का काम बाधित है। सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए लेखपालों को हड़ताल खत्म करने के निर्देश जारी किए थे इसके बाद भी लेखपाल हड़ताल पर डटे हैं। जिसके चलते जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अकबरपुर के एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि तहसील अध्यक्ष सुधीर दुबे, जिला मंत्री गणेश शंकर, तहसील मंत्री राजाबाबू कटियार को निलंबित कर दिया गया है। डेरापुर प्रतिनिधि के अनुसार, लेखपाल एसडीएम दीपाली कौशिक ने बताया कि सदाब्रज बिहारी लाल, विनोद कुमार, हरिश्चंद्र, संतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया है, जबकि प्रशिक्षु 20 लेखपालों को 48 घंटे के अंदर हड़ताल खत्म न करने पर बर्खास्तगी की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवली प्रतिनिधि के अनुसार, मैथा तहसील के 14 प्रशिक्षु लेखपालों को नोटिस जारी कर काम पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर बर्खास्तगी की चेतावनी दी गई है। वहीं, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश दीक्षित, मैथा तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष कामता प्रसाद मिश्र और संत कुमार पटेल को निलंबित कर दिया गया है। रसूलाबाद प्रतिनिधि के एसडीएम परवेज अहमद ने बताया कि तहसील अध्यक्ष लालाराम, मंत्री ब्रह्मपाल को निलंबित कर दिया गया है। 26 प्रशिक्षु लेखपालों को काम पर लौटने के लिए कहा गया है। निर्देश पालन न करने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

कलक्ट्रेट में धरने के दौरान लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश दीक्षित ने कहा कि मांगे माने जाने के बाद ही धरना खत्म होगा। प्रांतीय निर्देश के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। इस मौके पर सुधीर दुबे, रामप्रकाश पांडेय, अमर पाल, सर्वेश कुमार, गणेश शंकर, गिरजेश परिहार, सुरेश कमल, महेश वर्मा, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed