फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एडीजे के पति ने देहरादून पुलिस के खिलाफ दी तहरीर

एडीजे के पति ने देहरादून पुलिस के खिलाफ दी तहरीर

Thu, 14 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
एडीजे के पति ने देहरादून पुलिस के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। देहरादून के प्रेमनगर थाने में बेटे को पकड़ने पर सिपाही से मारपीट के मामले में आरोपी एडीजे के पति ने बुधवार को जिला अस्पताल में एडीजे और बेटे का मेडिकल कराया। फिर देर शाम शहर कोतवाली में तहरीर दी। देहरादून पुलिस पर बेटे को थाने में अवैधानिक रूप से भूखा-प्यासा बैठाने, मारपीट और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

आरोप यह भी है कि विरोध करने पर उनके और पत्नी (एडीजे) के साथ भी पुलिस ने हाथापाई की। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आगे की कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्नाव महिला न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश (एडीजे ) जया पाठक का बेटा रोहन पाठक देहरादून के प्रेमनगर में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। 12 सितंबर को पुलिस ने रोहन को मारपीट और कार में तोड़फोड़ के मामले में हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की सूचना पर जया पाठक पति देवेशचंद्र पाठक के साथ देहरादून पहुंचीं। वहां दंपति का पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया। इसी दौरान न्यायिक अघिकारी ने एक सिपाही को तमाचा मार दिया।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। बुधवार को न्यायिक अधिकारी के पति देवेशचंद्र पाटक ने उन्नाव जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक रोहन को कान, कंधे, पैर और कलाई में चोट है जबकि एडीजे की पीठ, कमर और कंधे में चोट है। मेडिकल कराने के बाद एडीजे के पति ने उन्नाव सदर कोतवाली में देहरादून के प्रेमनगर थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है।

तहरीर के अनुसार प्रेमनगर पुलिस ने उनके बेटे को थाने में बंद कर दिया था। 12 सितंबर को बेटे को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर वह पत्नी के साथ वहां पहुंचे और जब थानाध्यक्ष से बेटे के बारे में जानकारी की तो उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग किया। मना करने पर तेज आवाज में बात होने लगी। बेटा आवाज सुनकर थाने से बहार निकला।


थानाध्यक्ष उसे मारने लगे। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा तो थाना प्रभारी ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। हम लोगों (दंपति) से भी हाथापाई की। किसी तहह से अपने बच्चे को छुड़ा कर लाया। आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनके बेटे के 1900 रुपये, आधार कार्ड, आईकार्ड भी ले लिया है। उन्नाव कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed