फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दो पेट्रोल पंपों के चार संचालकों के खिलाफ दर्ज

दो पेट्रोल पंपों के चार संचालकों के खिलाफ दर्ज

Wed, 05 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
दो पेट्रोल पंपों के चार संचालकों के खिलाफ दर्ज
हसनगंज। घटतौली करने के आरोप में दो पेट्रोल पंप के चार संचालकों के खिलाफ घटतौली व ज्यादा पैसे वसूलने की पुष्टि होने के बाद पूर्ति निरीक्षक मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले माह एसडीएम मनीष बंसल के नेतृत्व में पूर्ति विभाग और पेट्रोलियम अधिकारियों ने हसनगंज क्षेत्र के बांगरमऊ रोड पर स्थित अग्रिम पेट्रोल पंप व मोहान रोड के शिव फिलिंग स्टेशन की जांच की थी। इस दौरान दोनों ही पेट्रोल पंपों की मशीनों में प्रथम दृष्टया खामियां मिली थीं।
विज्ञापन


अब इसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट आई है। इसमें घटतौली व मशीनों में गड़बड़ी कर ग्राहकों से कम पेट्रोल के एवज में ज्यादा पैसे लेने की पुष्टि हुई है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर पूर्ति निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने अग्रिम पेट्रोल पंप के संचालक राकेश पुत्र अयोध्या प्रसाद एवं दीपक पांडेय निवासी हलोर थाना महाराजगंज जिला रायबरेली और शिव फि लिंग स्टेशन के संचालक मुनेश पुत्र देशराज व सरोज कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि इससे पहले चार अन्य पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। इसमें एक सदर, दूसरा अजगैन, तीसरा अचलगंज व एक अन्य थाना क्षेत्र में है।


- पूर्व में हुई जांच में घटतौली व अन्य गड़बड़ियां मिलने पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed