फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   14 year old boy hangs himself in farrukhabad

मां की इस बात से नाराज बेटे ने उठाया खतरनाक कदम, सुबह होते ही घर में मच गया कोहराम

Tue, 07 May 2019 08:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 07 May 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
14 year old boy hangs himself in farrukhabad
किशोर ने लगाई फांसी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मां के डांटने पर घर से निकले किशोर का शव गांव के बाहर शहतूत के पेड़ पर शर्ट के फंदे से सुबह लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नगला भूड़ निवासी स्व. राजेंद्र सिंह का 14 वर्षीय बेटा सुरजीत मेहनत मजदूरी करता था।
विज्ञापन


मां ने बताया कि वह पढ़ाई नहीं करता था। सोमवार शाम को सुरजीत अपने भाइयों से झगड़ा रहा था। इस पर उसकी मां फुलवा देवी ने उसे डांट दिया। इसके बाद वह घर से निकल गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। सुबह गांव के लोग खेतों की ओर गए। वहां उन्होंने शहतूत के पेड़ पर शर्ट के फंदे से सुरजीत का शव लटका देखा।
विज्ञापन

सुरजीत के पिता राजेंद्र सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी

इस पर उसके परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। जिस शर्ट का फंदा बनाया गया था वह सुरजीत की ही थी। बताया गया कि 7 जनवरी 2018 को सुरजीत के पिता राजेंद्र सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

सुरजीत पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। धर्मेंद्र, सुरजीत, सोनू, मोनू व अजीत भाई हैं। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से भी मेहनत मजदूरी कर भरण पोषण करते हैं। दरोगा सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। यदि तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed