Kanpur: 1350 लीटर मिथाइल एल्कोल बरामद, अवैध तरीके से किया जा रहा था ट्रांसपोर्ट, पांच पर केस दर्ज
आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर मिथाइल एल्कोल जब्त किया है। इसे अवैध तरीके से ट्रांसपोर्ट किया जा रहा था। मिक्स केमिकल के नाम पर मिथाइल एल्कोहल एक राज्य से दूसरे राज्य पहुंचाया जा रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में आबकारी विभाग ने ट्रांसपोर्ट नगर में छापा मारकर 1350 लीटर मिथाइल एल्कोहल बरामद किया। दो ट्रांसपोर्टरों से यह माल बरामद हुआ। इसको मिक्स केमिकल के नाम ट्रांसपोर्ट किया जा रहा था। आबकारी की टीम ने पूरा माल जब्त कर बाबूपुरवा थाने में ट्रांसपोर्टरों समेत पांच पर केस दर्ज कराया है।
इसमें एल्कोहल बेचने व खरीदने वाली कंपनियों को भी शामिल किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि न्यू दुर्गा ट्रांसपोर्ट कंपनी के जरिये कानपुर की एसजी केमिकल्स से मिर्जापुर और जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्टर के जरिये पांच ड्रम केमिकल पीएस लैब से अलंकेश्वर गुजरात भेजा जाना था।
एक सप्ताह पहले टीम ने मौके पर पहुंचकर सात ड्रम सील कर दिए थे। ट्रांसपोर्ट करने पर रोक लगा दी थी। सैंपल लैब भेजे गए थे। आबकारी अधिकारी के मुताबिक लैब की जांच में स्पष्ट हुआ कि ड्रम में मिथाइल एल्कोहल है। जिस तरह से मिक्स केमिकल के नाम पर इसको भेजा जा रहा है वह गैर कानूनी है।
न ही लाइसेंस है और न अन्य कोई कागजात। इसलिए इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रगल्भ ने बताया कि केमिकल कंपनियां ट्र्रांसपोर्ट कंपनियों से भी इस बात को छिपाती हैं, वह मिक्स केमिकल के नाम पर मिथाइल एल्कोहल भिजवाती है। इसके खिलाफ लगातार अभियान चलेगा।