{"_id":"5c279fccbdec2256a47cc3e8","slug":"135-women-cheated-by-giving-greed-to-double-amount-in-one-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 महिला ने 135 महिलाओं को 'लूट लिया', पति के साथ मिलकर इस तरह बनाया सबको शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 महिला ने 135 महिलाओं को 'लूट लिया', पति के साथ मिलकर इस तरह बनाया सबको शिकार
Sat, 29 Dec 2018 09:54 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 29 Dec 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में ठगी की शिकायत करने पहुंची महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में सदर कोतवाली के जवाहरखेड़ा में एक साल में रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 135 महिलाओं से लगभग 24 लाख रुपये की ठगी की गई। रुपये न मिलने पर महिलाओं ने शनिवार को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं का आरोप है कि रुपये जमा कराने वाली महिला और उसका पति लापता हैं। पुलिस ने जांच करने की बात कही है।
सदर कोतवाली के जवाहरखेड़ा निवासी रामदुलारी, रिंकी, रुखसाना, उर्मिला ने बताया कि एक वर्ष पूर्व सिंगरौसी निवासी महिला ने एक साल में रुपये दोगुना करने का झांसा दिया था। महिला ने क्षेत्र के 135 महिलाओं से 18-18 हजार रुपये जमा कराए। रुपये जमा कराने वाली महिला ने तीन अलग अलग कंपनियों में रुपये जमा करने व एक साल में दोगुने रुपये देने का वादा किया था।
एक साल पूरा होने के बाद उन लोगों ने रुपये मांगे तो कुछ दिनों तक टालमटोल करने के बाद महिला और उसका पति चोरी छिपे भाग गए। पीड़ित महिलाओं ने शनिवार को कोतवाली पहुंच ठगी की शिकायत की। सदर कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी महिला की पहचान कर जांच की जा रही है।