{"_id":"5c992e42bdec22147163b1fe","slug":"131553542722-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलह घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलह घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। दो फाल्ट के चलते आधे शहर में 16 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। बिजली न आने से पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच गई। इंवर्टर के जवाब देने से लोग परेशान हो गए। अधिकारियों ने एक जगह तो फाल्ट दुरुस्त करा लिया लेकिन दूसरे स्थान पर फाल्ट खोजने में शाम हो गई। इस कारण फाल्ट की मरम्मत नहीं हो सकी। अधिकारियों ने दूसरे उपकेंद्र से क्षेत्रों को रोस्टरवार आपूर्ति बहाल करने की कवायद शुरू की।
सोमवार को तड़के करीब 3 बजे सोनिक पावर हाउस की भूमिगत केबिल जल गई। इससे पीडीनगर व इब्राहिमाबाग सबस्टेशन बंद हो गए। इससे जुडे़ पीडीनगर, एबीनगर, आदर्शनगर, गदनखेड़ा आदि मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। हालांकि सुबह 11 बजे तक तो स्थिति सामान्य रही लेकिन इसके बाद भी जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने अधिकारियों को फोन करना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने मरम्मत के लिए कर्मचारियों को भेजा। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 1 बजे के करीब सोनिक में केबिल मरम्मत हो पाई। जैसे ही अधिकारियों ने लाइन चालू की वैसे ही फिर अंडरग्राउंड ब्रेकडाउन हो गया। इससे एक बार फिर से आपूर्ति ठप हो गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों को लगाकर फाल्ट खोजना शुरू किया।
कर्मचारी घंटों मशक्कत करते रहे। अंडरग्राउंड फाल्ट खोजने में उन्हें पसीना छूट गया। शाम 7 बजे के करीब गदनखेड़ा चौराहे के पास भूमिगत फाल्ट होने की जानकारी हो सकी लेकिन लखनऊ-कानपुर राजमार्ग होने के कारण वाहनों की भरमार होने के कारण खुदाई संभव नहीं हो पाई। इससे मरम्मत कार्य प्रभावित हुआ। एक्सईएन आरके कृष्णानी ने बताया कि हाईवे पर वाहनों की अधिकता के कारण रात को गड्ढा खुदाई का काम नहीं हो पाया। प्रभावित क्षेत्रों को कुंदनरोड उपकेंद्र से रोस्टरवार कुछ घंटे आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। हाईवे पर मंगलवार सुबह गड्ढा खुदवाकर भूमिगत केबिल फाल्ट को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
पानी की किल्लत बढ़ी, घर में ताला बंद करके रिश्तेदारों के यहां गए लोग
कई घंटे बिजली न आने से क्षेत्रों में पानी की किल्लत बढ़ गई। अधिकांश लोगों के यहां रखी पानी की टंकियां खाली हो गईं। हैंडपंप खराब होने से लोग जब पानी के लिए परेशान हुए तो कईयों ने अपने घरों में ताला बंद दिया और परिवार को लेकर शहर के दूसरे हिस्से में रहने वाले नाते-रिश्तेदारों के यहां चले गए। देरशाम तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।