{"_id":"5c461ca6bdec227360603a86","slug":"131548098726-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से पेपर मिल में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से पेपर मिल में लगी भीषण आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। ग्रोथ सेंटर जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थित आनंदेश्वर पेपर मिल में रखी रद्दी में सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे विद्युत प्लांट में शार्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे के वक्त तेज हवा चल रही थी। इससे आग कुछ ही देर में परिसर में रखे रद्दी अखबार, गत्ता आदि में फैल गई। देखते ही देखते ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं। इससे फैक्टरी कर्मियों सहित आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। देर शाम तक आठ दमकल आग पर काबू नहीं पा सकीं थीं।
फैक्टरी के निदेशक विकास बंसल ने बताया कि हादसे के वक्त वह फैक्टरी में ही मौजूद थे। कर्मियों की सूचना पर अपने केबिन से बाहर आए। चारों तरफ धुआं ही धुआं फैला था ओर ऊंची-ऊंची पलटें उठ रहीं थीं। माती फायर स्टेशन पर सूचना देकर फैक्टरी में मौजूद संसाधनों से कर्मचारी ने आग बुझाने में जुट गए। एफएसओ पुष्पेंद्र सिंह भी कुछ देर बाद दमकल की दो गाड़ियां लेकर पहुंच गए। विकराल स्थिति देख उन्होंने भोगनीपुर व सिकंदरा स्टेशन से तीन गाड़ियां और बुला लीं। चार गाड़ियों भी आग पर काबू नहीं पा सकीं, तब कानपुर फजलगंज से तीन दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। सातों गाड़ियों लगी थीं लेकिन देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। फायरकर्मियों की सतर्कता से आग फैक्टरी के मशीनरी प्लांट और गोदाम तक नहीं पहुंच पाई। सूचना पर एसपी राधेश्याम, सीएफओ विश्वस्वरुप बनर्जी और एसओ गजनेर शशिभूषण मिश्रा भी देर शाम फैक्टरी पहुंच गए थे।
फैक्टरी निदेशक बंसल ने बताया कि फिलहाल नुकसान का ठोस आकलन नहीं किया जा सकता है लेकिन करोड़ों का नुकसान हुआ है। एसपी का कहना था कि आग पर काबू पा लिया गया है, देर रात तक आग पूरी तरह से बुझा ली जाएगी।