फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   झींझक रेलवे फाटक पर लगा रहा दो घंटे जाम

झींझक रेलवे फाटक पर लगा रहा दो घंटे जाम

Sun, 18 Nov 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
झींझक रेलवे फाटक पर लगा रहा दो घंटे जाम
झींझक। शनिवार की सुबह दिल्ली-हावड़ा रेल रूट में झींझक रेलवे क्रॉसिंग के पास ही ईंट लदे ओवर लोड ट्रैक्टर ट्राली का ज्वाइंट टूट गया। इससे ट्राली बीच सड़क में ही छूट गई। इससे सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर जैसे ही झींझक रेलवे क्रासिंग का फाटक गेटमैन ने खोला उसी दौरान ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने ट्रैक्टर आगे बढ़ाया तो फाटक के पास ही बीच सड़क में ट्रैक्टर-ट्रॉली के ज्वाइंटर टूट गया और ट्रॉली बीच सड़क में छूट गई। चालक ट्रैक्टर लेकर निकल गया। बीच सड़क में ट्राली खड़ी होने के कारण फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब दो घंटे तक लगे जाम में लोग परेशान रहे। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस व गेटमैन शैलेंद्र ने लोगों के सहयोग से ट्रॉली को किनारे करवाया तब यातायात बहाल हो सका। परजनी के बबलू, मुंडेरा के कमलेश, लगरथा के सुभाष, शाहपुर के जितेंद्र आदि ने बताया कि क्रॉसिंग पर जाम लगने के कारण भारी समस्या का सामना करना पड़ा। चौकी प्रभारी झींझक बीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि फाटक के पास ही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली का ज्वाइंट टूटने के कारण जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed