फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला

तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला

Sat, 10 Feb 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। तीन तलाक के मुद्दे पर छिड़ी बहस के बीच ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। निकाह के 13 साल बाद पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाल दिया। युवक ने तीन बच्चों को भी अपने पास रख लिया। पीड़िता ने तहरीर देकर पति व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेदा निवासी नाजरीन पुत्री महरूम सलीन का निकाह 13 साल पहले कासगंज के थाना ढोलना केक गांव जगदीशपुर निवासी शाकिर अली पुत्र छोटे अली के साथ हुआ था। दोनों के दो बेटे रिहान (9), पैशल (7) और सबसे छोटी बेटी सिमरन उर्फ आमरीन है। पीड़िता मूलरूप से इसी थाना क्षेत्र के गांव निनौरा श्रंखलापुर की रहने वाली है। पिता के इंतकाल के बाद वह गांव राजेपुर सरायमेदा ननिहाल आ गई थी।
विज्ञापन



पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि पति शाकिर जुआ खेलने का आदी है। काम न करने के कारण अक्सर दोनों में विवाद होता था। कई बार मायके पक्ष के लोगों ने शाकिर को समझाबुझा कर सुलह-समझौते का प्रयास भी किया। नाजरीन ने बताया कि कुछ दिन ठीक रहने के बाद सोहबत में पड़कर शाकिर फिर से जुआ खेलने
विज्ञापन
विज्ञापन



लगता। पीड़िता का आरोप है कि कुछ सालों पहले पति का मोहल्ले के ही किसी युवती से प्रेम प्रसंग होने का पता चला। विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा। पांच माह पूर्व दंपति में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान तैश में आए शाकिर अली ने तीन बार तलाक कहा और पीट कर उसे घर से निकाल दिया। बच्चों को अपने पास ही


रख लिया। तहरीर में ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर भी शाकिर को शह देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि 7 फरवरी को दोपहर में पति ने उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने शुक्रवार को पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें तीन तलाक देने और धमकी देने में कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

तीन तलाक कहकर घर से निकाला
पीड़िता का आरोप, पति जुए का लती है, टोकने पर उठाया कदम
पीड़िता ने पति व अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed