{"_id":"596e563f4f1c1ba05d8b4950","slug":"131500403263-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे घंटे की बारिश में खुली पोल, सड़कों पर फैला नरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे घंटे की बारिश में खुली पोल, सड़कों पर फैला नरक
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मंगलवार को आधे की बारिश से शहर के नालों की पोल की खुल गई। बारिश से शहर के मुख्य मार्गों व गलियों में भीषण जलभराव हो गया। पैदल राहगीर व वाहन सवार किसी तरह बचते हुए निकले। इसके बाद धूप निकलने से उमस ने बेहाल कर दिया। लोगों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ी।
मंगलवार सुबह और दोपहर में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। तेज बारिश ने उस समय तो लोगों को राहत दी, लेकिन जैसे ही पानी बंद हुआ। लोग बेहाल नजर आए। पहले तो बारिश के बाद निकली धूप से उमस बढ़ाई। दूसरा जब लोग सड़कों पर निकले तो हर तरफ जलभराव था। नालों का कीचड़ पानी के साथ बह रहा था।
दुर्गंध के कारण सांस लेना दूभर हो गया। बारिश ने नगर पालिका प्रशासन के नाला सफाई दावों की पोल खोल दी। मुख्य मार्ग से लेकर गलियां तक जल भराव की चपेट में रहीं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ीं। सड़क पर भरे पानी के बीच से निकलने के दौरान कई लोगों के वाहन बंद हो गए।
विज्ञापन
जिससे उन्हें धक्का देकर खींचना पड़ा। थोड़ी ही देर की बारिश में कई जगहों पर लोकल फाल्ट हो गए। जिससे क्षेत्रों की बिजली कई घंटे तक गुल रही। टाउन द्वितीय में 11 हजार लाइन का तार टूट जाने से मोतीनगर, कृष्णानगर, इब्राहिमाबाग, पीतांबर नगर सहित अन्य मोहल्लों में पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं आई। सूचना मिलने पर एसडीओ टाउन मनीष यादव ने मौके पर कर्मचारियों को भेजकर तार की मरम्मत कराई।
-धूप निकलने से उमस से लोग हुए बेहाल, मुख्य मार्गों पर भरा रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो