{"_id":"5a00a9cd4f1c1b78548bb4cc","slug":"13-year-old-girl-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर हो गया खराब तो 13 साल कि किशोरी ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर हो गया खराब तो 13 साल कि किशोरी ने कर ली आत्महत्या
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 07 Nov 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई का बोझ एक 13 साल की लड़की के ऊपर इतना बढ़ गया कि उसने मौत को गले लगा लिया। मामला यूपी के बांदा जिले का है जहां पर संदिग्ध हालात में 13 वर्षीय किशोरी ने घर में जहर खा लिया। गंभीर अवस्था में उसे कानपुर ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मटौंध थाना क्षेत्र के हीरा पुरवा में महिपाल सिंह की पुत्री प्रिया सिंह ने रविवार को शाम घर में जहर खा लिया। कुछ देर बाद बेहोश हो गई। चाचा जयपाल उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने हालत नाजुक बताकर कानपुर रेफर कर दिया। घर के लोग उसे ले जा रहे थे तभी कुछ ही दूरी तय करने के बाद उसकी मौत हो गई। जहर खाने की वजह के पीछे परिजनों ने कुछ भी नहीं बताया।
विज्ञापन
उधर, थाना इंस्पेक्टर अनीता सिंह चौहान ने मृतका के पिता द्वारा दी गई जानकारी का हवाला देकर बताया कि प्रिया मटौंध में 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। अर्द्धवार्षिक परीक्षा में उसके कुछ प्रश्न पत्र खराब हो गए। इससे क्षुब्ध होकर जान देने की बात कह रही थी। हालांकि परिजन उसे लगातार समझाते रहे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
एक और घटना में बांदा शहर की गणेश कालोनी में शिवमूर्ति (50) पुत्र रामदयाल ने रविवार को शाम घर में जहर खा लिया। इसके पीछे गृह कलह बताई गई है। उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 9वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में प्रश्न पत्र खराब होने से क्षुब्ध होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली है। दूसरी घटना में युवक ने जहर खा लिया। उसे अस्पताल में डाक्टरों ने बचा लिया।