फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1268 government books found in a junk shop in Banda, the junker was sent to jail

Banda: कबाड़ की दुकान में मिलीं 1268 सरकारी किताबें, स्कूली बच्चों को बांटी जानी थी मुफ्त, कबाड़ी को भेजा जेल

Sun, 19 Feb 2023 07:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Feb 2023 07:56 PM IST
सार

बबेरू थाना क्षेत्र में एक बार फिर परिषदीय स्कूलों की 1268 किताबें कबाड़ी की दुकान में मिली हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कबाड़ी को जेल भेज दिया है। इससे पहले छह फरवरी को 5519 किताबें बरामद हुई थीं।

विज्ञापन
1268 government books found in a junk shop in Banda, the junker was sent to jail
बरामद किताबों की जांच करता पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मुफ्त बांटी जाने वाली किताबें कबाड़ की दुकानों में मिलने का सिलसिला जारी है। एक पखवारे के अंदर दूसरी बार पुलिस ने कबाड़ की दुकान से पांच बोरियों से 1268 सरकारी पुस्तकें बरामद की हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने दो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कबाड़ी को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक यह पहली से 8वीं कक्षा की पुस्तकें हैं। छह फरवरी को कबाड़ की दुकान में मिली पुस्तकों की जांच भी अभी चल रही है। अब दूसरी घटना ने मुफ्त किताबों के वितरण पर बेसिक शिक्षा विभाग की पोल खोल दी।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली उप निरीक्षक तुषार श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस ने तिंदवारी रोड स्थित कबाड़ी की दुकान में छापा मारा। यहां प्लास्टिक की पांच बोरियों में 1268 सरकारी किताबें पाई गईं। पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया। किताबें खरीदने वाले आरोपी विमल को भी हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उप निरीक्षक ने बताया कि आरोपी कबाड़ी विमल समेत दो के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किताबें बेचने वाले की खोजबीन की जा रही है। बरामद किताबों के संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग से जानकारी मांगी गई है।

छह फरवरी को बरामद हुईं थीं 5519 किताबें
जांच के दौरान जो भी नाम सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि एक पखवारे में दूसरी बार कबाड़ की दुकान में सरकारी किताबें पुलिस ने बरामद की हैं। हाल ही में छह फरवरी को बबेरू कोतवाली पुलिस ने 14 प्लास्टिक की बोरियों से 5519 किताबें बरामद की थीं।

ये किताबें भी कबाड़ी की दुकान से मिली थीं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। दूसरी तरफ किताबें बेचने के लिए जिम्मेदार शिक्षक को बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। इसकी जांच भी अभी चल रही है। बता दें कि अभी पहले मामले की जांच पूरी भी नहीं हो सकी कि दूसरी घटना सामने आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed