फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मंगोलपुर स्टेडियम में बंद 115 मवेशी भेजे गए बिलसरायां

मंगोलपुर स्टेडियम में बंद 115 मवेशी भेजे गए बिलसरायां

Tue, 22 Jan 2019 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
मंगोलपुर स्टेडियम में बंद 115 मवेशी भेजे गए बिलसरायां
कानपुर देहात। मंगोलपुर स्टेडियम में बंद छुट्टा मवेशियों में 115 को बिलसरायां में बनकर तैयार हुए गो आश्रय स्थल में भेज दिया गया है। अब स्टेडियम में केवल 25 मवेशी बचे हैं। जल्द ही उन्हें भी गो आश्रय स्थल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

छुट्टा मवेशियों से परेशान किसानों ने उन्हें घेरकर 5 जनवरी को मंगोलपुर स्टेडियम में बंद कर दिया था। इसके बाद से मवेशी खुले आसमान के नीचे ठंडी रातें काट रहे थे। वहां देखरेख व चारे पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से मवेशियों के बीमार होने का सिलसिला चल रहा था। अभी तक वहां पांच मवेशियों की मौत हो चुकी है। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बिलसरायां व करसा में गो आश्रय स्थल बनवाकर उन्हें वहां शिफ्ट करने की कवायद रह रहे थे। स्टेडियम में कुल 180 गोवंश बंद थे। जिसमें 40 को पहले ही करसा आश्रय स्थल पर भेजा जा चुका था जबकि सोमवार को 115 मवेशियों को बिलसराया गो आश्रय स्थल पर भेज दिया गया। एसडीएम ने बताया कि अब स्टेडियम में केवल 25 मवेशी बचे हैं उन्हें भी जल्द बिलसरायां भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिलसरायां में मवेशियों को भेजने के साथ 10 क्विंटल भूसा का प्रबंध करा दिया गया है। वहीं आश्रय स्थल में साफ पानी व छाया की भी व्यवस्था है। जिससे वहां मवेशी आराम से रह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed