फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   युवक की हत्या के मामले में दो लोगों को आजीवन कारावास

युवक की हत्या के मामले में दो लोगों को आजीवन कारावास

Thu, 13 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या के मामले में दो लोगों को आजीवन कारावास
कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के डूडावर गांव में नौ वर्ष पूर्व युवक की कुल्हाड़ी और फावड़े से हत्या कर दी गई थी। घटना खेत में बंबा से पानी लगाने के विवाद में हुई थी। नौ वर्ष पूर्व हुई इस घटना में अदालत ने बुधवार को दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन

कस्बे के डूडावर सहबाजपुर गांव के भगवानदीन (36) की बीती 5 अगस्त 2009 को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। उसके भाई शिवराम सिंह यादव ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि खेत में पानी लगाने गया था, वहां चारा लेने उसका भाई भगवानदीन व भांजा करन सिंह आया था। बंबा से पानी कम आने पर भाई को कुलावा के पास जाकर पानी देखने के लिए कहा था। वह कुलावा के पास पहुुंचा तो उसको अवरुद्ध करके गांव के लालता प्रसाद व उसका लड़का अनुरूद्ध उर्फ धरमवीर अपने खेत में पानी लगाए था। भाई ने इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर फावड़ा व कुल्हाड़ी से हमला कर भगवानदीन को मौत के घाट उतार दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर हंगामा सुनकर मौके पर पहुंचा तो उसे व भांजे को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई एडीजे प्रथम विजेंद्र सिंह की अदालत में चल रही थी। अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों को घटना का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सहायक शासकीय अधिवक्ता विशंभर सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को 30.30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed