फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पत्नी को मुआवजा राशि के साथ मिलेगी पेंशन

पत्नी को मुआवजा राशि के साथ मिलेगी पेंशन

Sun, 27 May 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को मुआवजा राशि के साथ मिलेगी पेंशन
घाटमपुर/सजेती। सजेती स्थित पावर प्लांट में बीमारी से मरे मजदूर की पत्नी को निर्माण कंपनी ने मुआवजा राशि देने के साथ ही चार हजार रुपये मासिक पेंशन देने का वादा किया है। वादे के बाद मजदूरों को गुस्सा कम हुआ और उन्होंने दोबारा काम शुरू करने की हामी भरी है। वहीं, मजदूर के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके पैतृक गांव भेजा गया है। साथी मजदूरों ने बताया कि उसका अंतिम संस्कार और रीति-रिवाज पूरी होने के बाद काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार सजेती क्षेत्र की यमुनापट्टी में बन रहे 1980 मेगावाट क्षमता के पावर प्लांट में काम करने वाले बिसनपुर, डहरा, कटिहार गुरू बाजार (बिहार) निवासी मजदूर प्रमोद मंडल की बीते शुक्रवार की भोर में बीमारी से मौत हो गई थी। वह पावर प्लांट निर्माण कंपनी नेयवेली की सहायक इकाई बीजीआर एनर्जी सिस्टम में दिहाड़ी मजदूर था। इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि कंपनी के लोगों ने प्रमोद का शव गायब कर दिया है। जिससे साथी मजदूर भड़क गए। उन्होंने बीजीआर कंपनी के आफिस में पथराव और तोड़फोड़ कर दी। हालात बेकाबू होते देख जिले के 10 थानों के पुलिस बल और पीएसी के साथ पड़ोसी जनपद हमीरपुर से अपर पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में कई थानों का फोर्स पावर प्लांट पहुंच गया। कानपुर के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और एसएसपी अखिलेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार की देरशाम डीएम और एसएसपी पावर प्लांट क्षेत्र से वापस कानपुर लौट गए। जबकि, स्थिति की निगरानी के लिए एसडीएम और सीओ (घाटमपुर) को जिम्मेदारी सौंपी गई। अधिकारियों के निर्देश पर तीन थानों का पुलिस बल और पीएसी तैनात है। घाटमपुर सीओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन



.कंपनी नियमानुसार करेगी मुआवजा का भुगतान
उपजिलाधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने बताया कि पावर प्लांट में हुई मजदूर की मौत के मामले में संबधित कंपनी बीजीआर के अधिकारियों और मजदूरों के प्रतिनिधि मंडल के बीच वार्ता कराई गई। कंपनी के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को नियमानुसार सात लाख रुपये का मुआवजा और उसकी पत्नी को चार हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन के साथ समय-समय पर लागू होने वाले भत्ते प्रदान करने की बात तय की है।

मजदूरों ने बंद रखा काम
घाटमपुर। साथी मजदूर की मौत के मामले को लेकर बिहार के मजदूरों ने शनिवार को पावर प्लांट में काम बंद रखा। बताया कि वह लोग साथी का अंतिम संस्कार हो जाने के बाद ही काम शुरू करेंगे। प्रमोद मंडल के साथियों अनंत झा, मुकेश, मनटुन मंडल और साधू सिंह ने बताया कि बिहार में रिवाज है कि एक साथ रहने और काम करने के दौरान किसी साथी की मौत हो जाती है तो उसका अंतिम संस्कार होने तक अन्य लोग कामकाज नहीं करते हैं। प्रमोद मंडल का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके घर भेजा गया है। जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाना है। इधर, बिहार के मजदूरों के ज्यादातर आवासों में सन्नाटा जैसा पसरा दिखा। कमरों के भीतर दो-चार मजदूर अपने ठिकानों पर आराम फरमाते दिखे। जबकि, कुछ कमरों के बाहर चहलकदमी करते घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed