{"_id":"5987053a4f1c1bb06a8b49ce","slug":"121502020922-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर बाराबंकी के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर बाराबंकी के युवक की मौत
Updated Sun, 06 Aug 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। ट्रेन से मुरादाबाद से बाराबंकी जा रहा युवक देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बाराबंकी का था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव मुर्दाघर में रखवाया है।
बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी राम लोटन यादव का बेटा लालजी (28) मुरादाबाद में प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। रविवार को वह ट्रेन पर मुरादाबाद से घर लौट रहा था। देहात क ोतवाली क्षेत्र के टिकरा गांव के पास वह ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे लाइन की तरफ पहुंचे ग्रामीणों ने उसे लाइन किनारे घायल अवस्था में पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तलाशी में युवक के पास से मिले मोबाइल में दर्ज नंबरों पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और हादसे की जानकारी परिजनों को दी है। कोतवाल आनंद त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कहा परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
- ट्रेन से गिरकर बाराबंकी के युवक की मौत
- देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकरा गांव के पास ट्रेन से गिरा
- युवक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम