{"_id":"5de75db88ebc3e54b05145b4","slug":"12-people-injured-in-road-accident-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत, 12 लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत, 12 लोग गंभीर रूप से घायल
Wed, 04 Dec 2019 01:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
हरदोई में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ी कमालपुर के निकट दो डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
घटना में एक डीसीएम पर सवार 12 लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि 10 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला उपचार के लिए भेजा गया है।

दुर्घटनाग्रस्त हुई डीसीएम में से एक मुरादाबाद से बिहार के राठ में लगे उर्स मेले में कपड़े लेकर जा रही थी। इसमें गुलशन साबिर (45) निवासी सफीपुर बिलारी मुरादाबाद और प्रताप (20)पुत्र रामचंद्र निवासी मतवाली रामपुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल मुरादाबाद के रहने वाले हैं।
घायलों में राकेश (30) पुत्र काशी नाथ, मो. रियाजुल (18) पुत्र मो. हनीफ, मो. हनीफ (45) पुत्र मो. जान, मो. रफीक (50) पुत्र अब्दुल रज्जाक, सफीक (55) पुत्र अब्दुल रज्जाक, साने आलम (12) पुत्र रफीक, मो. साजिम (12) पुत्र सफीक, जुनैद (18) पुत्र अयूब, गुलाम कदीर (20) पुत्र मो. अयूब, अहमद जान (50) पुत्र स्व मियाजान आदि शामिल हैं।