फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   11th case of locker robbery in Central bank of india kanpur

लॉकर डकैती का 11वां मामला: सेंट्रल बैंक के कर्मचारियों ने फोन कर बुलाया, लॉकर से गायब मिले 50 लाख के जेवर

Tue, 12 Apr 2022 04:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Apr 2022 04:19 PM IST
सार

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराचीखाना शाखा में मंगलवार को11वें लॉकर से 50 लाख के जेवर और पांच सौ डॉलर भी गायब होने से हंगामा ख्रड़ा हो गया। महिला को बैंक कर्मचारियों ने फोन करके बुलाया था। जब महिला ने लॉकर चेक किया, तो मामले का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
11th case of locker robbery in Central bank of india kanpur
अमिता गुप्ता का लॉकर खाली मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराचीखाना शाखा में मंगलवार को एक और लॉकर से 50 लाख के जेवर गायब हो गए हैं। बैंक कर्मचारियों ने महिला ग्राहक को फोन करके लॉकर चेक करने के लिए बुलाया था। पीड़िता जब लॉकर खोलने गई, तो खुला ही नहीं और फंस गया। बाद में लॉकर तोड़ना पड़ा। लॉकर में रखे जेवर के साथ पांच सौ डालर भी गायब मिले। पीड़िता ने फीलखाना थाने में तहरीर दी है। बैंक से जेवर और डॉलर गायब होने पर पीड़िता ने बैंक अफसरों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कश्मीर फाइल्स में, तो पीडितों को जिंदा जलाया, यहां बैंक वाले आर्थिक रूप से मार रहे हैं। अब तक की कमाई पूरी पूंजी चली गई। सालों की मेहनत के बाद पूंजी जुटाई थी। बता दें कि मोती मोहाल में रहने वाली अमिता गुप्ता को बैंक की ओर से फोन आया था कि लॉकर चेक कर लें। सुबह करीब 10:30 बजे पति कुलजीत गुप्ता के साथ बैंक पहुंची और लॉकर ऑपरेट किया। जब चाभी लगाई, तो लॉक अटक गया। इसकी जानकारी प्रबंधन को दी। इसके बाद लॉक तोड़ा गया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2015 में लॉकर लिया था। इससे पहले 2020 में ऑपरेट किया था। उन्होंने बताया कि 2017 में हरसहायमल लखनऊ से एक सेट, दो कड़े खरीदे थे। इसके अलावा शहर के दो बड़े ज्वैलर्स के यहां से खरीदे गए चार छोटे सेट, एक चूड़ी का सेट, सोने की चेन, झुमकी, पांच सोने की अंगूठी के अलावा कैश और डॉलर थे। यह सभी सामान का बिल भी उनके पास है। जब सामान खरीदा था, तब इसकी कीमत 20-22 लाख थी। अब इसकी कीमत 50 लाख के करीब है। चांदी का भी काफी सामान था, वो भी गायब है। उनका रतनलाल नगर में फ्रंचाइजी सैलून है। एक बेटी है। उसकी पढ़ाई और आगे के लिए सब जुटाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed