{"_id":"61edbad909b5ce4e960dd743","slug":"11918-candidates-gave-tet-at-18-centers-1239-left-the-exam-in-both-the-shifts-akbarpur-news-knp6769370173","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 केंद्रों पर 11918 अभ्यर्थियों ने दी टीईटी, दोनों पालियों में 1239 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 केंद्रों पर 11918 अभ्यर्थियों ने दी टीईटी, दोनों पालियों में 1239 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में 18 केंद्रों पर रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई गई। इस दौरान 13,157 अभ्यर्थियों में से दोनों पालियों में 11,918 ने केंद्रों पर पहुंच कर परीक्षा दी। वहीं, 1239 ने एग्जाम छोड़ दिया। कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों के देर से पहुंचने के चलते उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा सुबह 10 से 12.30 बजे तक 18 केंद्रों पर हुई। इसमें 7982 अभ्यर्थियों की परीक्षा के अनुसार सीटिंग प्लान बनाया गया था। सुबह से केंद्रों पर फोर्स मुस्तैद हो गई।
मजिस्ट्रेटों की निगरानी में कलक्ट्रेट स्थित कोषागार के डबल लॉक से प्रश्रपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों पर भेजी गई। सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र अकबरपुर इंटर कॉलेज को बनाया गया। यहां 29 कक्षों में परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
जबकि सबसे छोटा केंद्र बरौर का पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज रहा। यहां 382 अभ्यर्थियों का केंद्र बनाया गया। प्रथम पाली की परीक्षा में 7228 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 754 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर में 2.30 से शाम 5 बजे तक 12 केंद्रों पर कराई गई। दूसरी पाली में 5175 अभ्यर्थियों की परीक्षा कराई जानी थी। इसमें 4690 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 485 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा पूरी शांति पूर्वक संपन्न कराई गई।